फूड फोबिया पर कैसे पायें काबू
डर की कोई परिभाषा नहीं होती है, कोई किसी भी बात या परिस्थिति से डर सकता है, इसे ही फोबिया कहा जाता है, कुछ लोगों को मछली, सब्जियों और कुछ अन्य खाद्य पदार्थों से डर लगता है, इस डर को ही फूड फोबिया के नाम से जाना जाता हैं।

डर की कोई परिभाषा नहीं होती है, कोई किसी भी बात या परिस्थिति से डर सकता है, इसे ही फोबिया कहा जाता है। कुछ लोगों को छिपकली से डर लगता हैं, तो कुछ को ऊंचाई या पानी से। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें मछली, सब्जियों और कुछ अन्य खाद्य पदार्थों से डर लगता है। जी हां इस डर को फूड फोबिया के नाम से जाना जाता हैं। खाद्य फोबिया अजीब लग सकता है, कुछ मामलों में इसमें डॉक्टरी मदद लेने की जरूरत पड़ सकती है। इसके लक्षण में भी अन्य फोबिया की ही तरह चिंता, मतली और अनियमित दिल की धड़कन आदि ही हैं। आगे के स्लाइड में जानें फूड फोबिया से जुड़ी बातों के बारे में।
Images courtesy: © Getty Images

कुछ बच्चे खाने और पीने को लेकर बहुत ही अजीब हो सकते हैं। यह माता-पिता के लिए बड़ी चिंता का विषय भी होता है। वे अक्सर कुछ विशेष खाद्य पदार्थों के सेवन से जरते और बचते हैं। अकसर इन विशेष विशेष खाद्य पदार्थों को खाने का दबाव डाले जाने पर खाने का समय युद्धक्षेत्र में बदल सकता है। हालांकि फूड फोबिया वाले बच्चे स्वस्थ होते हैं और उनका विकास सही ढंग से होता है, और उन्हें जो वो खाते हैं उसी से पर्याप्त कैलोरी और पोषक मिल जाते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

कार्नोफोबिया वाले लोगों को मांस खाने से डर लगता है। कार्नोफोबिया में कच्चा या पकाया हुए मांस देखकर मुंह सूखना, कंपन और सांस की तकलीफ जैसे लक्षण होने लगते हैं। और इस स्थिति में डॉक्टरी मदद लेने की जरूरत पड़ सकती है।
Images courtesy: © Getty Images

कुछ लोगों को मछली से डर लगता है, इस डर को इच्थयोफोबिया कहा जाता है। इस फोबिया से पीड़ित व्यक्ति मछली (यह मछली कच्ची या पकायी हुई हो सकती है) को देखना भी सहन नहीं कर पाता। इसके लक्षणों में मतली, अत्यधिक पसीना, कंपन, ड्राई मुंह और अनियमित दिल की धड़कन आदि शामिल होते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

कुछ लोगों को खट्टे स्वाद से बेहद एलर्जी जैसी होती है। ऐसे लोग एकरोफोबिया से ग्रस्त होते हैं। एकरोफोबिया से पीड़ित व्यक्ति को खट्टे स्वाद के बारे में सोचने भर से ही डर लगने लगता है। और इसकी सनसनी से बचने की वह हर संभव कोशिश भी करते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

गर्म खाद्य पदार्थों के सेवन से डर को थर्मोफोबिया कहते हैं। मतलब, इससे पीड़ित लोग एक कप गर्म सूप का आनंद लेने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। इन्हें किसी भी प्रकार के गर्म भोजन को देखकर उल्टी, घबराहट और आकस्मिक भय आदि होता है।
Images courtesy: © Getty Images

ऐलीअमफोबिया से पीड़ित लोगों को लहसुन की गंध से भय लगता है। न केवल इनका सेवन पीड़ितों के लिये डरावना होता है, बल्कि पीड़ित लोग इसकी गंध से भी बचने की कोशिश करते हैं। गंध महसूस होने पर ये लोग उल्टी, घबराहट और दिल की धड़कन बढ़ जाने जैसे लक्षण महसूस करते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

मशरूम से डर आपको तर्कहीन और अजीब लग सकता है, लेकिन यह फोबिया वास्तव में पीड़ित को चिंता और अवसाद में डाल सकता है। अन्य प्रकार के फोबिया की ही तरह इसमें भी मशरूम के बारे में सोचने मात्र से ही मतली और तेजी से दिल की धड़कने आदि लक्षण महसूस होने लगते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

बहुत से लोग सब्जियां पसंद नहीं होती हैं (खासतौर पर बच्चों को), लेकिन लैकनोफोबिया सब्जियों के प्रति एक प्रकार का तर्कहीन डर है, और इसमें सब्जियों को देखने मात्र से ही चिंता का दौरा पड़ सकता है। हालांकि कुछ लोगों को सभी तरह की सब्जियों से डर लगता है तो कुछ को केवल सब्जियों के विशिष्ट प्रकार ही प्रभावित करते हैं।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।