शादी के बाद कुछ इस तरह का हो जाता है रिलेशन
शादी जीवनभर का बंधन होता है, इस दौरान अच्छे और बुरे अनुभव होना सामान्य सी बात है, लेकिन शादी के बाद कुछ बातों का खुलासा होता है, इन बातों के बारे में इस स्लाइडशो में पढ़ें।

शादी यानी एक पार्टनर के साथ जीवनभर साथ निभाने का रिश्ताव, इसे लेकर अक्सर ये बात कही जाती है कि ये ऐसा लड्डू है जिसे खाने वाला भी पछताता है और नहीं खाने वाला भी पछताता है। यानी शादी के बाद जो रिश्तास हमारे सामने होता है वह अच्छाभ लगता है, जब कोई शादी के बंधन में बंध जाता है तो स्थिति कुछ और ही हो जाती है। यानी शादी के बाद की स्थिति वैसी नहीं होती जैसा कि शादी के पहले होती थी। आज हम शादी के बाद होने वाले बदलावों के बारे में विस्ता्र से र्चा करेंगे।

अगर आप अकेले हैं तो शादी आपके जीवन की इस कमी को काफी हद तक दूर कर सकती है। लेकिन शादी कर लेना ही हर समस्या का समाधान नहीं है। जीवन की कई समस्याओं को दूर करने के लिए आपको ही प्रयास करना होगा। यानी अगर आप सोचते हैं कि शादी के बाद अकेलापन दूर हो जाता है तो आप गलत हैं। लेकिन शादी के बाद आपको ऐसा साथी मिल जाता है जो हर कदम पर आपके साथ रहता है।

हम यह मानते हैं कि शादी दो लोगों को जोड़ने का काम करती है लेकिन शादी के बार हर समय अपने पार्टनर के साथ रहना, न तो उसे कहीं अपने बिना जाने देना और न तो खुद जाना, आदि बातें गलत हो सकती हैं। आपका ये सोचना गलत है कि हर समय साथ रहने से ही आप दोनों के बीच प्यार बना रहेगा, कई बार इस बात से आपका पार्टनर इरिटेट भी हो सकता है। इसलिए शादी के बाद भी एक-दूसरे की निजता का भी ध्याईन रखना जरूरी है।

शादी की रात या शादी के चंद दिनों तक दूल्हा और दुल्हन दोनों के ही चेहरे पर एक अलग नूर होता है। लेकिन शादी के कुछ समय बाद चीजें पहले की तरह नहीं रह जाती हैं और लड़का-लड़की खुद पर ध्यान देना थोड़ा कम कर देते हैं। पर इसका ये मतलब तो बिल्कुल नहीं अब वो आकर्षक नहीं रह गया है या रह गई है। इसलिए दूसरी जिम्मेदारियों के साथ आए इस परिवर्तन को स्वीकार करने में ही भलाई है, चेहरे का नूर ही सबकुछ नहीं होता। इंसान का व्यंवहार ही जीवनभर काम आता है।

कस्मे वादे प्यार वफा सब बातें हैं, बातों का क्या... ये गाना सभी ने सुना होगा। शादी के बाद का रिश्ता भी ऐसा ही होता है। शादी के दौरान तमाम तरह की कसमें खाई जाती हैं कि हमारे बीच का प्यार हमेशा बना रहेगा लेकिन सच्चाई ये है कि समय के साथ प्यार का रूप बदलने लगता है, इसलिए ऐसे में इस बात के लिए तैयार रहना ही बेहतर होगा।

शादी के कुछ सालों बाद स्थिति एक जैसी नहीं रह जाती है, बल्कि समय के साथ चीजें बदलती भी हैं। शादी के दिन शायद ही कोई ऐसा होता होगा जो ये सोचता होगा कि उसे कभी अपने पार्टनर से नफरत हो जाएगी, पर शादी के कुछ सालों बाद कभी-कभी किसी बात को लेकर कलह इस कदर बढ़ जाती है कि मन में एक ही ख्याल आता है, काश शादी ही नहीं की होती तो अच्छा रहता। लेकिन इन सबके बीच जीवनभर का यह बंधन निरंतर चलता रहता है।
All Images - Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।