हल्दी

हल्दी बहुत गुणकारी होती है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं। इसके अलावा हल्दी का प्रयोग सौंदर्य प्रसाधनों में भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हल्दी आपके दिमाग को भी पोषण देती है। दरअसल हल्दी में कर्क्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जो नसों में सूजन को ठीक करता है। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन की मात्रा को भी कंट्रोल करता है। इसलिए हल्दी के सेवन से आपके दिमाग ही नहीं पूरे शरीर को फायदा पहुंचता है।
बादाम

बादाम याददाश्त बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा आहार माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो दिमाग के उस हिस्से को पोषण देते हैं जहां हमारी याद करने की क्षमता का केन्द्र होता है। बादाम में प्रोटीन, राइबोफ्लाविन, मैगनीज, कॉपर और कई विटामिन्स होते हैं जो दिमाग की कमजोरी को दूर करते हैं। अगर कोई व्यक्ति रोज सुबह 5 बादाम नियमित खाता है, आहार और जीवनशैली को संतुलित रखता है तो उसे कभी भी आंखों और दिमाग की कमजोरी की समस्या नहीं होगी।
अखरोट

अखरोट में भी आपकी याददाश्त बढ़ाने का गुण होता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी पोषण देते हैं। इसके अलावा अखरोट से आपका कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है। अगर आप रोजाना 5 अखरोट और 10 किशमिश खाते हैं तो आपको कभी भी याददाश्त की समस्या नहीं होगी।
मछली

मांसाहारी भोजन में सबसे ज्यादा प्रोटीन और विटामिन्स मछली में ही पाई जाती हैं इसलिए मछली का सेवन दिल, दिमाग और पूरे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है। मछली का सेवन याददाश्त के साथ-साथ आपकी एकाग्रता की क्षमता भी बढ़ाता है। इसीलिए मछली को ब्रेन फूड भी कहते हैं।
पालक

पालक में आयरन की मात्रा काफी होती है इसलिए ये शरीर में खून की कमी को दूर करता है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है। इसके अलावा पालक में मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी6, बी12 आदि पाया जाता है। ये सभी तत्व दिमाग की कमजोरी को दूर करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। पालक का जूस नियमित पीन से मेमोरी लॉस और अल्जाइमर का खतरा कम हो जाता है।