लड़कियों के ये 5 फ्लर्ट लड़कों को कभी नहीं भाते
किसी को रिझाने के लोग कई तरीके आजमाते हैं, लड़कियां भी इसमें पीछे नहीं हैं, लेकिन लड़कियों के फ्लर्ट के ये तरीके लड़कों को बिलकुल भी पसंद नहीं आते हैं।

प्यार का रिश्ता बेहद सुहाना होता है, और इसे उतना ही मज़ेदार बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल, विनम्रता और एक दूसरे के प्रति लगाव व समझदारी बेहद मायने रखती है। ऐसे में जरूरत होती है कि लड़की और लड़का दोनों ही एक दूसरी की पसंद ना पसंद को समझें और रिश्ते में इन बातों का खयाल रखते हुए व्यवहार करें। कई बार किसी भी एक का खराब व्यवहार रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है। चलिये आज हम बात करते हैं लड़कियों के 5 फ्लर्ट जो लड़कों को कभी पसंद नहीं आते हैं।
Images source : © Getty Images

अक्सर लड़कियां अपने साथी से आवाज़ बदलकर बच्चे जैसी आवाज़ में बात करती हैं, ऐसा करके शायद उन्हें लगता है कि उनका साथी उनसे प्रभावित होकर आकर्षित होगा। लेकिन यकीन मानिये लड़कों को उनका ऐसा करना बिल्कुल पसंद नहीं आता, उल्टा उन्हें कुछ समय बाद चिडचिड़ाहट होने लगती है।
Images source : © Getty Images

देखिये यदि आपकी गर्लफ्रैंड आपसे आपका कैप छीनकर पहन लेती है, तो एक-दो बारके लिये ये ठीक है। लेकिन कुछ समय बाद इससे झुंजलाहट होने लगती है। खासतौर पर यदि लड़का आपके बहुत क्लोज़ नहीं है तो ऐसा कभी न करें।
Images source : © Getty Images

अगर कोई लड़की अपने बॉयफ्रैंड के साथ थोड़ी प्यार भरी तकरार और हल्की मार-पीट तो चल जाती है, मगर जब आपका मन करे और आप ऐसा कर लें और फिर सीरियस हो जाएं, ये लड़कों को बिल्कुल नहीं पसंद आता है।
Images source : © Getty Images

कुछ लड़कियां बार-बार अपने बालों को हिलाती व घुमाती रहती हैं, उन्हें शायद ये अच्छा लगता हो, लेकिन लड़को को ये परेशान करने वाला लगता है। उन्हें ये ऐसा लगता है जैसे आपके बालों में कोई मंखी फंस गई हो और आप उसके साथ जद्दोजहद कर रहीं हों।
Images source : © Getty Images

महिलाएं अक्सर दिखावे के लिये पति या ब्वॉयफेंड को अपने दोस्तों से मिलवाती हैं, जिससे पुरुष बेहद चिढ़ते हैं। तो जब तक कि उनका खुद का मन न हो किसी से मिलने से बचते हैं। महिलाएं भले ही इसे स्टेट्स सिंबल मानती हों, लेकिन पुरुषों के लिए ये स्थिति परेशान करने वाली होती है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।