पहला पीरियड आपके बारे में बताता है ये 7 अद्भुत बातें
महिलाओं के पहले मासिक धर्म का उनकी बीमारियों से क्या संबंध है, जानने के लिए इस स्लाइडशो को पढ़ें।

महिलाओं के जीवन में एक तरह की नैचुरल प्रक्रिया की तरह है मासिक धर्म या पीरियड। सामान्यतया भारतीय वातावरण में पहली बार किसी महिला को पीरियड 10 से 14 साल के बीच में आता है। लेकिन क्या आपको याद है कि पहला पीरियड आपको कब हुआ था? अगर नहीं तो दिमाग पर जोर डालिये, क्योंकि यह आपकी सेहत से जुड़ा बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है। हाल ही में हुए एक शोध की माने तो पहले पीरियड के आधार पर ही निर्धारित हो जाता है कि महिला को दिल की बीमारी से लेकर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के होने की कितनी संभावना है। इस स्लाइडशो में यह जानते हैं कि पहला पीरियड किन-किन बातों की तरफ संकेत करता है।
Image Source : shutterstock.com

‘सर्कुलेशन’ नामक पत्रिका में छपे एक शोध की मानें तो पहले पीरियड से यह जानकारी मिल सकती है कि महिला को दिल की बीमारी होने की कितनी संभावना है। इसमें छपे शोध की मानें तो जिस महिला को 13 साल की उम्र में पीरियड होता है उसे दिल का दौरा, हाइपरटेंशन, हार्ट स्ट्रोक का खतरा बहुत कम रहता है। वहीं जिसे पहला पीरियड 10 साल की उम्र में होता है उसे दिल संबंधी बीमारियों के होने का खतरा 27 प्रतिशत तक अधिक रहता है।

12 साल की उम्र में पहला पीरियड होने वाली महिलाओं को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा अधिक रहता है। ‘डायबिटिक मेडिसिन’ नामक पत्रिका में छपे शोध से इस बात का खुलासा हुआ। इस शोध की मानें तो पीरियड का सीधा संबंध महिला के इंसुलिन की प्रतिरोधक क्षमता से है, जिसे बाद में पीरियड होता है उसकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और शरीर में इंसुलिन का उत्पादन दूसरी महिलाओं की तुलना में कम होता है।

गर्भावस्था के दौरान यह समस्या होती है जो कि बहुत ही खतरनाक है, इसके कारण गर्भपात भी हो सकता है। ‘क्लीनिकल एंड डायग्नोस्टिक रिसर्च’ नामक पत्रिता में छपे शोध की मानें तो 12 साल की उम्र में पहला पीरियड होने वाली महिलाओं में प्रीक्लेम्प्सिया होने की संभावना 28 प्रतिशत तक अधिक होती है।
Image Source : 3.huggies-cdn.net

अमेरिका की पत्रिका ‘एपिडेमियोलॉजी’ ने 35 साल की उम्र की 600 से अधिक महिलाओं पर शोध करके यह निष्कर्ष निकाला कि जिनको पहला पीरियड जल्दी हो जाता है उन महिलाओं को 35 साल की उम्र या उससे पहले थायराइड कैंसर होने की संभावना अधिक रहती है।

चीन में ब्रेन ट्यूमर होने के पीछे के कारणों को जानने के लिए एक वृहद शोध किया गया। इस शोध में इस बात की भी जानकारी हुई कि जिन महिलाओं को पीरियड 17 साल या उसके बाद होना शुरू होता है उनको ब्रेन ट्यूमर होने की संभावना अधिक रहती है।

हड्डियों की बीमारी होने की संभावना तब और बढ़ जाती है जब बोन डेंसिटी यानी हड्डियों का घनत्व कम हो। जिन महिलाओं को 17 साल या उसके बाद पीरियड होता है उनकी बोन डेंसिटी कमी होती है, ऐसे में उनको फ्रैक्चर के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी अधिक रहता है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।