पहली डेट पर लड़कियों को इंप्रेस करने के टिप्स
अक्सर पहली बार डेट पर जाते समय लड़के काफी नर्वस होते हैं, क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि डेट पर जा कर खुद को वे सहज कैसे रख पायेंगे, लेकिन अगर कुछ बातों को ध्यान में रखा जाये तो लड़के इसे यादगार बना सकते हैं।

'फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन' इस बात में पूरा दम ही नहीं है बल्कि ये बात डेटिंग टिप्स के दौरान सबसे पहले लागू होती है। पहली डेट पर ही लड़कियों पर इंप्रेशन ऐसा होना चाहिये कि वे हमेशा इसे याद रख सकें। अक्सर पहली बार डेट पर जाते समय लड़के काफी नर्वस होते हैं, क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि डेट पर जा कर खुद को वे सहज कैसे रखें। तो चलिये जानें कुछ ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से कोई लड़का अपनी पहली डेट को अपना दिवाना बना सकता है।
Images courtesy: © Getty Images

देखिये इस दिन ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की ज़रूरत नहीं। बस आप जिस ड्रेस में सबसे अच्छे लगते हैं वही पहनें। हां मगर वह साफ-सुथरी ज़रूर होनी चाहिये। आपकी डेट को लगना चाहिये कि आप डेट के लिये संजीदा हैं और अच्छी तरह तैयार हो कर आए हैं। कोई अच्छा सा परफ्यूम लगाएं, ताकि आपके बदन की खुशबू माहौल को थोड़ा प्रभावी बना सके।
Images courtesy: © Getty Images

बरहाल तो आपको हमेशा टाइम पर पहुंचना चाहिये लेकिन खासतौर पर डेट पर तय समय पर पहुंच जाएं, और अपनी डेट को बिल्कुल भी इंतजार ना करवाएं। क्यों कि समय से पहुंचने पर फर्स्ट डेट पर आपका इंप्रेशन अच्छा पड़ेगा, हालांकि यह बात दोनों तरफ ही लागू होती है।
Images courtesy: © Getty Images

न केवल अपनी डेट के साथ बल्कि खासतौर पर डेट के दौरान हर किसी के साथ विनम्र रहें। दरअसल, विनम्रता व्यक्ति की पर्सनैलिटी को निखार देती है। और जब आप पहली डेट पर वेटर आदि से विनम्रता से पेश आएंगे तो लड़की पर आपका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
Images courtesy: © Getty Images

अगर आपको प हली डेट पर मिलने के बाद लड़की की कोई बात अच्छी लगे तो जाने से पहले उसे कायदे के साथ जरुर बताएं। इससे वह खुश हो जाएगी और दुबारा मिलना चाहेगी। लेकिन तारीफ का भी एक कायदा होता है, उसे फॉलो करें। इस बात का ध्यान रखें कि कमेंट और कॉम्पिलमेंट देने में अंतर होता है।
Images courtesy: © Getty Images

पहली डेट पर जा कर अपना मोबाइल ऑफ ही रखें। क्योंकि यदि आप बार-बार लड़की के सामने अपना फॉन चैक करेंगे और बात उस पर बात करेंगे तो लड़की को अपमानित महसूस हो सकता है। हां अगर बहुत जरुरी कॉल है और लेना जरुरी है तो उसे वाइब्रेशन पर लगा दें और लड़की की इजाज़त मांग कर बात करें।
Images courtesy: © Getty Images

पहली डेटिंग पब्लिक प्लेस पर ही की जानी चाहिए। जहां पर आप दोनों ही सहज तरह से बातचीत करने में सक्षम हों। अपने मन में किसी तरह की कोई शंका या मिथ न पालें लेकिन सतर्क अवश्य रहें। कोई ऐसी जगह चुनें जो आप दोनो को ही पसंद हो।
Images courtesy: © Getty Images

अच्छा इंप्रेशन डालने के चक्कर में खुद को गलत तरीके से लड़की के सामने प्रजेंट न करें। अपना असली रूप ही लड़की के सामने रखें। हेल्दी रिलेशनशिप के लिये बुनियाद का मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। इसलिये नए रिश्ते की शुरुआत के लिये सच का साथ लें।
Images courtesy: © Getty Images

कई बार लड़कों को ये पता ही नहीं होता कि डेट पर जाने के एटीकेट्स भला क्या हैं उन्हें नहीं पता होता कि किस तरह के कपड़े पहने जाएं या फिर डेट के लिये कौंन सी जगह का चुनाव किया जाए। और फिर वहां जाकर किस तरह की बात की जाए कि लड़की इंप्रेस हो जाए। लेकिन सबसे बेस्ट तरीका ये ही है कि आप अपनी पहली डेट को लेकर रिलेक्स रहें और सामान्य व्यवहार करें।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।