गर्भनिरोधक के कारण वढ़े वजन को करें नियंत्रित
अनचाहे गर्भ से बचाव के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन किया जाता है, लेकिन इसके अधिक सेवन करने के कारण महिलाओं में पानी बढ़ जाता है और मोटापे की समस्या होती है, इसे नियंत्रित करने के कई कारगर तरीके हैं।

गर्भनिरोधक गोलियों का प्रयोग करके परिवार नियोजन किया जा सकता है। यह अनचाहे गर्भ से बचाव करता है, इसके प्रयोग से अंतरंगता में खलल नहीं पड़ता। लेकिन गर्भनिरोधक गोलियां स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही नुकसानदेह हैं। अगर इनका सेवन बार-बार किया जाये तो बांझपन की समस्या के साथ कई अन्य शारीरिक समस्यायें होने लगती हैं। इन गोलियों के सेवन से वजन भी बढ़ता है। लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान दें तो गर्भनिरोधक के कारण बढ़ने वाले वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।
image source - getty images

कई शोधों में ये साबित हो चुका है कि, गर्भनिरोधक गोलियों में मौजूद प्रोजेस्टेरॉन और एस्ट्रोजन हार्मोन के साइड-इफेक्ट से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। यही बढ़ा हुआ पानी महिला का वजन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके कारण ही महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। इसका असर महिला के पूरे शरीर पर पड़ता है लेकिन सबसे अधिक असर कमर, जांघों और स्तन के आसपास दिखाई देता है।
image source - getty images

गर्भनिरोधक गोलियों का प्रयोग अधिक वजन वाली महिलाओं को नहीं करना चाहिए। चिकित्सक भी हमेशा मोटी महिलाओं को गर्भनिरोधक न लेने की सलाह देते हैं क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य के लिए अधिक खतरनाक हो सकती हैं। सामान्यतया अधिक वजन वाली महिलाओं में दिल संबंधी समस्यायें, लिवर, अस्थमा, ब्लड प्रेशर या पीलिया जैसी समस्यायें होती हैं।
image source - getty images

सामान्यतया महिलाओं को नियमित रूप से 1800-2000 कैलोरी की नियमित रूप से जरूरत होती है। लेकिन गर्भनिरोधक का प्रयोग करने के बाद आपका वजन बढ़ रहा है तो अपने कैलोरी की मात्रा को जांचिये। कोशिश करें कि आप जो कैलोरी लेती हैं उसे थोड़ा कम कर दें। सिर्फ उतनी ही कैलोरी का सेवन करे जो आपके वजन को सामान्य बनाये रखने के लिए जरूरी है।
image source - getty images

स्वस्थ आहार का सेवन करने आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इससे वजन भी नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए अपने डायट चार्ट में स्वस्थ आहार को शामिल करें। उच्च वसायुक्त आहार जैसे - प्रोसेस्ड मीट, रेड मीट, मक्खन, क्रीमयुक्त दूध का सेवन न करें। इसके अलावा तले और जंक आहारों से भी परहेज करें। इनकी जगह लो फैट दुग्ध उत्पाद का सेवन करें, ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें और अपने साथ स्वस्थ स्नैक्स जैसे - बादाम, अखरोट, ताजे फल साथ रखें।
image source - getty images

गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से अधिक भूख लगती है जिसके कारण महिला का वजन निरंतर बढ़ता रहता है। इसपर काबू पाने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। व्यायाम के जरिये आप अधिक कैलोरी जलाती हैं। इसके अलावा व्यायाम आपकी भूख को भी नियमित करता है, यह स्वस्थ रखने में बहुत मददगार है। नियमित रूप से 30-40 मिनट तक व्यायाम करने की कोशिश करें, और सप्ताह में 4-5 दिन व्यायाम जरूरी है।
image source - getty images

पानी वजन कम करने के कारगर और प्रभावी तरीकों में से एक है। गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से हार्मोन में बदलाव होता है और शरीर में पानी बढ़ जाता है, जिससे महिला का वजन अधिक हो जाता है। ऐसे में पानी पीना कम न करें बल्कि पानी की मात्रा को बढ़ायें। इसके अलावा सोडियम की मात्रा पर भी रोक लगायें। रोज 1500 मिग्रा से अधिक सोडियम का सेवन न करें। सोडियमयुक्त आहार जैसे - केला, एवोकैडो, आलू आदि का सेवन कम कर दें।
image source - getty images

अगर आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कर रही हैं तो इससे पहले चिकित्सक से सलाह अवश्य लीजिए। क्योंकि चिकित्सक इसके प्रति महिला को सही दिशा-निर्देश देते हुए गर्भनिरोधक के सही इस्तेमाल का तरीका बता सकते हैं, यह महिला के स्वास्थ्य के लिहाज से उचित है और इसके जरिए इसके दुष्प्रभाव को भी रोका जा सकता है। इसका सही इस्तेमाल किया जाये तो वजन नहीं बढ़ेगा।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।