प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहार

जीवनशैली और खानपान का असर न केवल पुरूषों के स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ा है, बल्कि इसका असर पुरूषों की सेक्‍स क्षमता पर भी पड़ा है। मेट्रो सिटीज में खानपान के कारण पुरूषों की प्रजनन क्षमता कम हुई है। इससे न केवल सेक्‍स लाइफ के साथ-साथ सामान्‍य जीवन पर भी इसका असर पड़ा है। इसलिए यौन क्षमता बढ़ाने वाले आहार का सेवन कीजिए। इस स्‍लाइडशो में हम आपको यौन क्षमता बढ़ाने वाले आहार के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
एंटीऑक्सीडेंट है जरूरी

प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहार में एंटीऑक्सीडेंट शामिल है। एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे ग्लूटाथियॉन और क्रिप्टोसेनथिन प्रजनन की ताकत को बढ़ाते हैं। ऐसे आहार जो एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर हों, उनका सेवन करना चाहिए। एंटीऑक्‍सीडेंट सबसे ज्‍यादा हरी सब्जियों, टमाटर, हरी मिर्च और संतरे में मिलते हैं। इसलिए इन आहार का सेवन अधिक मात्रा में कीजिए।
विटामिन डी लें

विटामिन डी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है, विटामिन डी का सेवन करने से हड्डियां तो मजबूत होती हैं साथ ही यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्‍या भी बढ़ाते हैं। विटामिन डी सेक्‍स हार्मोन प्रोजेस्‍ट्रोन और एस्‍ट्रोजन के स्‍तर को बढ़ाता है जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ती है। विटामिन डी सूर्य की रोशनी से मिलता है। इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्‍पाद, चिकन, मछलियां विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं।
मल्टीविटामिन लीजिए

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए पुरूषों को मल्‍टीविटामिन आहार का सेवन करना चहिए। फोलिक एसिड, विटामिन 12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्‍व प्रजनन क्षमता को बढ़ाते है। इसलिए अपने दैनिक आहार में मल्‍टीविटामिन को शामिल करें। दूध, दही, दालें, अंडे, चिकन, फल और सब्जियों का सेवन करके आप मल्‍टीविटामिन की आपूर्ति कर सकते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड

सालमोन और अलसी के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होता है। अधिक तैलीय मछली खाएं, कुछ अध्ययन यह दर्शाते हैं कि ओमेगा-3 जो तैलीय मछली जैसे सालमोन और अलसी के बीजों में पाया जाता है, गर्भपात के खतरे को कम करता है और शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार लाता है। ये आवश्यक वसा हार्मोन्स के स्वस्थ कार्य के लिए महत्वपूर्ण है परन्तु हम में से अधिकांश लोगों को यह पर्याप्त रूप से नहीं मिलते। इसलिए अगर आप अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाना चाहते है तो ओमेगा-3 का सेवन करें।
डेयरी प्रोडक्ट

दूध में पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्वों का समावेश होता है। यह सुपाच्य होने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा देने वाला होता है। साथ ही दूध से बने उत्‍पाद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसलिए अपने डायट चार्ट में दूध, दही, बटर, पनीर को शामिल कीजिए। यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं तो आप बटर और पनीर का सेवन कर सकते हैं।
गाजर भी खायें

पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में गाजर बहुत फायदेमंद है। हार्वर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि गाजर में पाने जाने वाला तत्‍व पुरुषों की प्रजन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। शोध के मुताबिक गाजर में केरोटीन नामक रसायन पाया जाता है जो शुक्राणुओं की संख्‍या को न सिर्फ बढ़ाता है बल्कि उनकी गुणवत्‍ता भी बढ़ता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में यह गुण होता है।
पानी भी जरूरी

पानी न केवन स्‍वस्‍थ रखता है बल्कि यह शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा यदि आप ज्‍यादा पानी का सेवन करते हैं तो प्रजनन अंग अच्‍छे से काम करते हैं। इसलिए पुरुषों को प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए अपने नियमित 10-12 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। पानी शरीर से विषाक्‍त पदार्थों को भी बाहर निकालता है।