कमाल के फैट बर्निंग एब एक्सरसाइज
पेट कम करने और एब्स बनाने के लिए सिर्फ पेट की एक्सरसाइज ही काफी नहीं, इसके लिए आपको सही पूरे शरीर को फिट रखना होगा।

यह बात काफी हद तक सच है, कि अगर आप नियमित पेट की एक्सरसाइज करेगें तो आपका पेट कम होगा पर एक्सरसाइज के अलावा आपको अपने पूरे शरीर का वजन भी घटाना होगा। शरीर को फिट रखने और 6 पैक एब्स बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए कई प्रकार की कसरतें या व्यायाम करने होते हैं और वो भी ठीक प्रकार से। चलिेय जानें ऐसे ही कुछ असरदार फैट बर्निंग एब एक्सरसाइज के बारे में।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कई लोगों को लगता है कि रनिंग पैरों की एक्सरसाइज है तो इससे भला पेट कैसे कम होगा। लेकिन आपको बता दें कि पेट कम करने का रनिंग से बढ़िया तरीका नहीं है। जो लोग किसी वजह से रनिंग नहीं कर पाते वे तेज वॉक भी कर सकते हैं। रनिंग शुरू करने के बाद धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाते जाएं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

बॉल एक्सरसाइज पेट को कम करने तथा एब्स बनाने की एक कारगर एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए पहले जमीन पर पीठ के बल पर सीधा लेट जाएं, अब एक्सरसाइज बॉल को हाथों में लेकर अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। इसके बाद अपने हाथों से बॉल को अपने पैरों में पकड़ाएं और फिर पैरों को नीचे ले जाकर दुबारा बॉल को ऊपर लाएं। ठीक इसी प्रकार इस प्रक्रिया उल्टा करें। इस प्रक्रिया को लगातार 12 से 15 बार करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

एब्डॉमिनल क्रंचेज करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं फिर घुटनों को मोड़ ले और अपने हाथों को मोड़कर सिर के नीचे रख लें। इसके बाद अपने कंधों को जमीन से थोड़ा ऊपर की तरफ उठाएं और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। यह एक्सरसाइज कम से कम 12 बार करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

वर्टिकल लेग क्रंच शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ एब्स बनाने में भी मदद करती है। इसे करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं औप पैरों को 90 डिग्री के कोण में ऊपर उठा लें। हाथों को सिर के पीछे क्रॉस करके सपोर्ट दें और फिर सीने से पैर छूने का प्रयास करें। इसके 12 से 16 रेप के तीन सेटो में करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

प्रॉन प्लैंक करने के लिए जमीन पर पेट के बल सीधे लेट जाएं। अपनी ठोढ़ी को जमीन से लगाएं। हथेलियों को सीधा रखें। धीरे-धीरे जमीन से ऊपर उठें। अपनी हथेलियों को कोहनियों और पैर के पंजों पर शरीर का भार डालते हुए ऊपर उठें। प्रॉन प्लैंक एब्स के साथ-साथ लोअर बैक के लिए भी फायदेमंद होती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

अपने घुटनों को मोढ़कर बैठें और फिर लेट जाएं। हाथों को पीछे की ओर ले जाएं। इसके बाद, हाथों को अपने चेहरे की सीध में लाएं, एक पारम्परिक क्रंच करें। यह तरीका धीमा और नियंत्रित होना चाहिए।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

रिजर्व क्रंच कमाल की एब एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को सिर के नीचे रखें। इसके बाद, अपने घुटनों को छाती की ओर मोढ़े और 90 डिग्री पर ले आएं। अब अपने एब्स की उल्टी दिशा में अपने हिप्स को फ्लोर पर रखें और पैरों को ऊपर उठाएं। सुनिश्चित कर लें कि आपके एब्स सक्रिय हों।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

जैकनाइफ करने के लिए मैट पर कमर के बल लेट जाएं, और अपनी भुजाओं को फैलाते हुए सिर के ऊपर ले जाएं। और फिर इसी तरह, अपनी भुजाओं को नीचे ले आएं और पैरों को ऊपर उठाएं ऐसा तब तक करें, जब तक कि आपकी एड़ी, आपके फिंगरटिप्स को टच न कर ले।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

एक्सटेंडेड प्लांक करने के लिए प्रेस-अप पोजिशन में आ जाएं और अपने हाथों को कंधे से 10 इंच की दूरी पर व्यवस्थित करें। फर्श पर अपने पंजों और पैरों के विपरीत खड़े हों और थोड़ी देर तक अपना वजन इन पर साधें और फिर साधारण तरीके से सांस लें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

साइकलिंग एक कमार की एक्सरसाइज है। इससे पेट की चर्बी कम होने के साथ-साथ एब्स भी बनते हैं। इस करने के लिए सबसे पहले फर्श पर लेट जाएं और हवा में पैडल मारें। घुटनों के विपरीत कंधों को उठाएं। सुनिश्चित कर लें कि दोनों तरफ से ऐसा बराबर हो रहा है। शुरूआती समय में 12 रेप्स के 2 सेट ही करें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

ट्रंक रोटेशन करने के लिए फर्श पर बैठे बैठकर डम्बल या मेडीसीन बेल का इस्तेमाल करें। अपने पेट को थोड़ा मोड लें। अब धीरे - धीरे छाती पर जोर लगाएं। फिर कोहनियों को मोढ़े और अपने वजन को कोर पर लगाने की कोशिश करें। हर रोटेशन पर रूकें और फिर आगे बढ़ें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।