मानव आकर्षण

मानव आकर्षण मनोविज्ञान का एक दिलचस्‍प क्षेत्र हैं, यह विज्ञान दूसरों के प्रति हमारे आकर्षण को दर्शाता है। मानव आकर्षण का विज्ञान इतना जटिल है कि दिल का मामला समझकर हम इसके बारे में सोचने का प्रयास ही नहीं करते हैं। लेकिन एक अच्छी खबर यह है कि शारीरिक आकर्षण के वैज्ञानिक आपके लिए आगामी स्लाइड्स में कुछ रोचक संकलित तथ्यों को लेकर आए हैं। तो चलिये अपना पर्यटन शुरू करते है! image courtesy : getty images
सुडौल चेहरा, एक वास्तुकार की कल्पना

सुडौल चेहरा अधिक आकर्षित होता हैं और अन्‍य चेहरे के मुकाबले आंखों को ज्‍यादा भाता भी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सुडौल चेहरा का एक लाभ यह है कि असमान चेहरे की तुलना में पार्टनर को जल्‍दी खोज लेता है। सुडौल चेहरे में होठों, आंखों और नाक का गठबंधन अच्‍छी तरह किया जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि ऐसे चेहरे वाले लोग बेहतर संतानों को जन्म देते हैं। साथ ही सुडौलता का अर्थ है कि व्यक्ति के जीन्स भी बेहतर होते हैं। image courtesy : getty images
पसंद का आदान प्रदान करना

क्‍या आपने किसी अज्ञात व्‍यक्ति का आपके प्रति क्रश को महसूस किया है, और उसके बाद आपको भी वह व्‍यक्ति पसंद आने लगा है। पता चला है कि इस तरह का आकर्षण लेन-देन पर आधारित होता है। जैसा वह आपके बारे में सोचता है वैसे ही विचार आपके मन में भी आने लगते हैं। image courtesy : getty images
गर्भनिरोधक गोलियों से महिलाओं के आकर्षण में कमी

एक अध्ययन के अनुसार, मौखिक गर्भ निरोधक महिलाओं के आकर्षक महसूस करने वाली राय को प्रभावित करती है। यह भी पाया गया है कि गोली वित्तीय सुरक्षा और बुद्धि के प्रति एक महिला की वरीयताओं को कम कर सकती है। image courtesy : getty images
माता पिता की आयु

स्कॉटलैंड में सेंट एंड्रयूज यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन के अनुसार, पुरुष या महिलाएं तीस वर्ष से अधिक उम्र के दम्पतियों के घर पैदा होते हैं, वे ‍अधिक जवान दिखने वाले चेहरों से कम प्रभावित होते हैं। लेकिन, जन्म के समय जिन दम्पत्तियों की उम्र कम होती है और दोनों जवान या बहुत जवान होते हैं तो ऐसे समय पर पैदा हुए बच्चों में युवाओं और युवा दिखने वाले लोगों के प्रति आकर्षण होते है। अध्ययन के अनुसार, बड़ी उम्र के माता पिता के साथ महिलाएं बड़े झुर्रीदार चेहरे को ज्यादा पसंद करती हैं और ऐसा ही युवा पुरुषों में भी पाया गया था। image courtesy : getty images
हवाओं में प्यार

यह बात कई परीक्षणों से सिद्ध हो चुकी है कि बहुत अधिक टेस्टोस्टोरोन रखने वाले पुरुषों को महिलाएं पसंद करती हैं। कैलिफोर्निया, बर्कले यूनिवर्सिटी में क्लेयर वार्ट में हुए एक अध्‍ययन के अनुसार, 15 मिनट तक टेस्टोस्टोरोन की गंध को महसूस करने के बाद महिलाएं अधिक सतर्क और खुश हो जाती है। image courtesy : getty images
भूखे पुरुषों को पसंद मोटी महिलाएं

आकर्षण से भूख का भी संबंध होता है और कौन आपको कब कितना आकर्षक लगता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप भूखे हैं या आपका पेट भरा हुआ है। वर्ष 2006 में एक अध्ययन के परीक्षण के दौरान जो पुरुष भूखे थे, उन्हें मोटी महिलाएं ज्यादा आकर्षक लगती हैं। लेकिन जिन लोगों ने भोजन कर लिया था उन्हें छरहरी महिलाएं ही पसंद आई। image courtesy : getty images
लाल सेक्स अपील को बढ़ाता है
लाल रंग को प्‍यार का प्रतीक माना जाता है। और यौन उत्तेजना का पर्याय भी होता है। अगर आप डेटिंग के अवसरों को बढ़ाना चाहते हैं तो, डेट पर लाल पहनकर जाना चाहिए। बस इसको पहनने मात्र से ही आपके अपील का स्तर बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अन्‍य रंग के मुकाबले लाल रंग में डाली गई ऑनलाइन वेबसाइट पर महिलाओं की तस्‍वीरें ज्‍यादा सेक्‍सी लगती है और उन्‍हें पसंद भी ज्‍यादा किया जाता है। image courtesy : getty images
शरीर की भाषा
कहते हैं न कि शरीर की भाषा आपका व्‍यक्तित्‍व का आईना होती है। मिसौरी यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्‍ययन में मोनिका मूर के अनुसार, औसत तौर पर एक बार में एक औरत 4 पुरुषों के संपर्क में आती है। इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर की भाषा होती है। इसके अलावा मुस्‍कुराहट, आंखों से इशारे, और हाथों और पैरों के हावभाव भी शामिल है। महिलाएं शरीर की भाषा के माध्यम से पुरुष में कुछ रुचि व्यक्त करती है तो पुरुष सहज महसूस करते हैं। image courtesy : getty images