कारण कि उसने नहीं दिया आपके मैसेज का जवाब
अगर आप इस बात से परेशान है कि आखिर वह आपको क्यों जवाब नहीं दे रही। क्या वजह है इसकी। तो, जनाब घबराने की बात नहीं, हम आपको बताते हैं कि आखिर उसकी ओर से आपको क्यों कोई जवाब नहीं आ रहा।

आपने किसी लड़की को संदेश भेजा। एक घंटे से अधिक का वक्त बीत चुका है। और उसकी ओर से पलटकर कोई जवाब नहीं आया। आपका सब्र का बांध टूट रहा है, लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह आपको क्यों जवाब नहीं दे रही। क्या वजह है इसकी। तो, जनाब घबराने की बात नहीं, हम आपको बताते हैं कि आखिर उसकी ओर से आपको क्यों कोई जवाब नहीं आ रहा। image courtesy : getty images

बेसब्री इतनी भी अच्छी नहीं। जरा धीरज धरिये। आप चीजें बहुत जल्दी चाहते हैं। और धीरे-धीरे यह आपके लिए जरूरत बनने लगती है। दो मिनट नूडल्स की दुनिया में हम इतने बेसब्रे हो गए हैं कि हर चीज फटाफट चाहते हैं। जरा आराम कीजिए, फोन नीचे रखिये और थोड़ा इंतजार कीजिए। सब्र का फल मीठा होता है और इस बात का मत भूलिये। image courtesy : getty images

आपने किसी को संदेश भेजा और उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। तो पीछे ही मत पड़ जाइए। भूलकर भी उसे प्रश्नवाचक चिन्ह के साथ दोबारा संदेश न भेजें। न ही उदासी भरे चेहरे के साथ कोई संदेश भेजें। उन्हें आपका पहला संदेश मिल चुका है। यदि जवाब देना होगा वह उसी पद दे देगी। क्यों बेकार में किसी को परेशान करना। वह हर समय फोन के पास हो, ऐसा भी नहीं हो सकता। image courtesy : getty images

अगर आप सोचते हैं कि आपको फौरन प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, और आप एक संदेश लिखकर भेजते हैं, 'अरे तुम जिंदा हो'। तो, भले ही आपको बुरा लगे, लेकिन जवाब यही आना चाहिए, 'नहीं मैं मर चुकी हूं।- जनाब शांति से काम लीजिए। अपनी भावनाओं को काबू रखें। image courtesy : getty images

उसकी जिंदगी में सिर्फ आप ही नहीं। आपके अलावा उसकी और भी जिंदगी है। हो सकता है कि वह किसी अन्य काम में व्यस्त हो। इस कारण उसने आपका संदेश न देखा हो। जब आप चाहें कोई व्यक्ति तभी आपके लिए समय निकाल ले, ऐसा जरूरी तो नहीं ना। image courtesy : getty images

दोस्त, नौकरी, शौक और बहुत कुछ। जिंदगी में कितने काम हैं करने के लिए। हर व्यक्ति उन कामों के बिजी होता है। आप क्या सोचते हैं कि आप खाली बैठे हैं, तो दूसरा भी खाली होगा कि आपने संदेश भेजा और वहां से फौरन जवाब आ गया। वह आपके संदेश के इंतजार में ही थोड़े न बैठी है। हुजूर सपनों की दुनिया से बाहर आइए और हकीकत का सामना कीजिए। image courtesy : getty images

आजकल संदेशों के साथ आप फेस इमोशन भी भेज सकते हैं। लेकिन, ये फेस इमोशन यदि सही न हों, तो संदेश की मूल भावना ही समाप्त हो जाती है। तो, इस बात का ध्यान रखें कि संदेश के साथ सही भावना का भी इजहार हो। गलत फेस इमोशन आपकी छवि को धूमिल कर सकते हैं। image courtesy : getty images

हर वक्त किसी के पास चार्जर नहीं होता। अब बात थोड़ी हैरानी भरी हो सकती है, लेकिन ऐसी परिस्थिति किसी के भी साथ आ सकती है। थोड़ा इंतजार कीजिए। यदि वह वाकई आपसे बात करने में दिलचस्पी रखती है, तो जरूर आपके संदेश का जवाब देगी। image courtesy : getty images

साफ और सीधी बात। यदि वह नियमित रूप से ऐसा करती है, तो यह इस बात का संकेत है कि वह आपसे बात करने को लेकर उत्सुक नहीं है। तो, बेकार में अपना टाइम खराब करना बंद कीजिए। और अपने लिए सही व्यक्ति चुनिये। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।