आप कहीं भी कर सकते हैं ये एक्सरसाइज
कुछ एक्सरसाइज ऐसे भी हैं जिन्हें आसानी से कहीं भी किया जा सकता है और उन्हें करने में ज्यादा समस्या भी नहीं होती है।

व्यायाम करने के लिए जरूरी नहीं कि कोई निश्चित स्थान हो, और यह भी जरूरी नहीं कि व्यायाम केवल जिम में मशीनों के सहारे हो सकता है। बल्कि सच यह है कि कई व्यायाम ऐसे भी हैं जिन्हें आप कहीं भी कर सकते हैं। अगर आपकी रोज व्यायाम करने की आदत है और आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो इन व्यायामों को आजमाने से आप व्यायाम को टालने वाली आदत से बच जायेंगे। इससे आपका शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही साथ बीमारियों से भी बचाव होगा। तो इन व्यायामों को कहीं भी कीजिए और अपनी फिटनेस को कायम रखिये।
image courtesy - getty images

पुशअप्स ऐसी एक्सरसाइज है जिसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। पुशअप्स करने से हाथों, सीने, कंधों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह एब्स और कमर के लिए भी फायदेमंद है। तो कहीं भी जायें पुशअप्स करना बिलकुल भी न भूलें।
image courtesy - getty images

स्क्वैट्स करने से पूरे शरीर की मांसपेशियों का खिंचाव होता है और इससे पूरे शरीर का व्यायाम होता है। स्क्वैट्स आपकी कमर, जांघों, घुटनों और पैरों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है। इसे भी बड़ी आसानी से और कहीं भी किया जा सकता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जायें, अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ 90 डिग्री का कोण बनाते हुए सीधा कीजिए, उसके बाद नीचे झुकिये फिर ऊपर उठें। इस क्रिया को 20-25 बार दोहरायें।
image courtesy - 12minuteathlete.com

यह भी ऐसा व्यायाम है जिसे हर जगह किया जा सकता है। स्ट्रेचिंग करने से पूरे शरीर की मांसपेशियों का खिंचाव हो जाता है। वर्कआउट से पहले स्ट्रेचिंग करना बहुत ही अच्छा वार्मअप भी माना जाता है। इसे रोज 4-5 मिनट तक करें।
image courtesy - getty images

जांघों और कूल्हों को मजबूत करने वाले इस व्यायाम को आप आसानी से कहीं भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए दोनों हाथों को ऊपर की तरफ कीजिए, फिर एक पैर को आगे की तरफ करके मोड़ते हुए 90 डिग्री का कोण बनाइये, दूसरे वाले पैर को पीछे की तरफ ले जाइये। अगर यही क्रिया दूसरे पैर से भी दोहरायें।
image courtesy - getty images

यह एब्स के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है, पेट और उसके आसपास की चर्बी को कम करने के लिए क्रंचेज कीजिए। यह बहुत ही आसान व्यायाम है और कहीं भी किया जा सकता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जायें, अपने दोनों घुटनों को थोड़ा मोड़ें, दोनों हाथों को सिर के पीछे सिर पर लगाकर ऊपर उठते वक्त सहारा दीजिए। इसे 15-20 बार कीजिए।
image courtesy - getty images

इस व्यायाम से पैर की मांसपेशियां, पेट की मांसपेशियां और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। इसे भी आसनी से कहीं भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए पीठ के बल सीधे जमीन पर लेट जायें, यह कंचेज से काफी हद तक मिलता है। लेकिन इसमें आप दोनों पैरों को उठाने के बजाय एक पैर को उठाते हैं और दूसरे पैर को सीधा रखना होता है। अब हाथों के सहारे सिर को ऊपर की तरफ उठायें, फिर दाहिने पैर को मोड़ते हुए सीने की तरफ लायें, फिर सामान्य स्थिति में जायें। यही क्रिया दूसरे पैर से भी दोहरायें।
image courtesy - getty images

यह व्यायाम बिना साइकिल के कहीं भी आसानी से कर सकते हैं, यह एब्स और पैरों के लिए सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जायें, दोनों पैरों को सीने की तरफ जितना ला सकते हैं लाइये। फिर अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाकर सिर को थोड़ा ऊपर की तरफ उठा लीजिए। फिर हवा में दोनों पैरों को ऐसे चलायें जैसे आप हवा में पैडल मार रहे हैं।
image courtesy - getty images

प्लैंक भी कई तरह के होते हैं, इसे भी आप आसानी से कहीं भी कर सकते हैं। प्लैंक बहुत ही आसान है, इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाइये। अगर अपने पूरे शरीर को हवा में हाथों हो पैर के पंजों के सहारे ऊपर कीजिए। पूरे शरीर का भार हाथों के घुटनों पर और पैर के पंजों पर होना चाहिए। इस स्थिति में 2-3 मिनट तक रहें।
image courtesy - getty images

जंपिंग जैक्स में पूरे शरीर का व्यायाम होता है, यह भी ऐसा व्यायाम है जिसे कहीं भी आसानी से किया जा सकता है। इसे करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। अपने पूरे शरीर को मुक्त कर दीजिए और हवा में उछलिए, हवा में उछलते वक्त आपके दोनों हाथ और पैरों को हवा में फैलाइए फिर जमीन पर आते वक्त सामान्य स्थिति में आ जायें। इस व्यायाम को 2-3 तीन मिनट तक कीजिए।
image courtesy - getty images

इस व्यायाम से हाथों, कमर, पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह बहुत ही आसान व्यायाम है। इसे करने के लिए अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाइये, फिर बायें पैर को ऊपर की तरफ उठाइये और दायें पैर को नीचे लाइए। इस दौरान हाथों और पैरों के घुटनों को आपस में मिलाइए। अब यही क्रिया दूसरे हाथ ओर पैरों से भी दोहरायें।
image courtesy - health.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।