एक्सरसाइज जो दिल को रखे हेल्दी
दिल अगर स्वस्थ है तो शरीर भी स्वस्थ होगा, क्योंकि दिल की धड़कन से ही शरीर क्रियाशील होता है, इसलिए ऐसे व्यायाम कीजिए जो दिल को मजबूत बनाकर उसे हेल्दी रखें, दिल को हेल्दी रखने वाले व्यायाम के बारे में यहां विस्तार से जानें।

दिल है तो धड़कनें हैं, धड़कनें हैं तो जीवन है। और इन सबको बरकरार रखने के लिये दिल को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। ऐसा हो सकता है सही खान-पान और नियमित व्यायाम की मदद से। दिल को हेल्दी रखने के लिए कई प्रकार की एक्सरसाइज की जा सकती है। एरोबिक्स या कार्डियो एक्सरसाइज दो ऐसे व्यायाम हैं, जो आपके हृदय गति को बढ़ाते हैं और उसे स्वस्थ रखते हैं। तो चलिये जानें कि दिल को स्वस्थ रखने के कौन से व्यायाम करने चाहिये।
Images source : © Getty Images

वॉक पर जाना आपको सेहतमंद रखने का एक आसान व कारगर तरीका है। सैर के लिए अच्छे जूते पहने और मध्यम तीव्रता और गति के से 20 से 30 मिनट रोज़ सैर पर जाएं। इससे आपका दिल स्वस्थ बना रहता है और ठीक से काम करता है।
Images source : © Getty Images

रनिंग पर जाना आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने का एक असरदार तरीका है। रनिंग की शुरुआत थोड़ा तेज़ चलकर करें और फिर 5 मिनट की सैर के बाद 1 या 2 मिनट के लिए दौड़ें। और फिर समय के साथ अपनी दौड़ने की क्षमता को भी बढ़ाते जाएं।
Images source : © Getty Images

लिफ्ट या एस्कलेटर का प्रयोग करने के बजाए, घर, ऑफिस या मॉल आदि में सीढ़ियों को चढ़ने की कोशिश करें, इससे आपके दिल की सेहत में सुधार आएगा साथ ही यह रनिंग करने जितने फायदे ही देगा।
Images source : © Getty Images

योग से न सिर्फ तनाव और चिंता दूर होते हैं, बल्कि इसके नियमित अभ्यास से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है और रक्तचाप भी कम होता है। जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
Images source : © Getty Images

वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करने से रक्तचाप कम होता है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार आता है, और यह रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) का स्तर भी नियंत्रिण में रहता है। इससे शरीर की मांसपेशियों को बढ़ाता है और मांस तंतुओं घटाते हैं। यह चयापचय को बढ़ाता है और वजन को नियंत्रित बनाए रखने में भी मदद करता है।
Images source : © Getty Images

स्वीमिंग एक कंप्लीट एक्सरसाइज है, इससे पूरे शरीर को तंदुरुस्त रखा जा सकता है। पानी आपके शरीर को बहु दिशात्मक प्रतिरोध प्रदान करता है जो आपकी मांसपेशियों को शक्तिशाली और शरीर को सुडौल बनाने में मदद करता है।
Images source : © Getty Images

साइकलिंग एक कमाल की कार्डियो एक्सरसाइज है, जो करने में तो काफी आसान और मजेदार होती है, बल्कि इससे जोड़ों का दर्द भी नहीं होता है। आप इसे जिम साइकिल या फिर बाहर सड़क पर भी कर सकते हैं। इसे शरीर का रक्तसंचार बेहतर होता है और कमर और पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।