मजबूत और लचीले पैरों के लिए व्यायाम
पैरों के नियमित एक्सरसाइज पैरों की सेहत के लिए बढ़िया होने के साथ पैरों को मजबूत और लचीला बनाते हैं। इसके अलावा ये चोट के जोखिम को भी कम करते हैं।

पैरों के नियमित व्यायाम पैरों की सेहत के लिए बढ़िया होने के साथ यह पैरों को मजबूत और लचीला बनाते हैं। इसके अलावा ये चोट के जोखिम को भी कम करते हैं। अगर उम्र बढ़ने के साथ आपके पैरों में कड़ापन आ रहा है, तो चिंता न करें। क्योंकि कई अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि बढ़ती उम्र में भी एक्सरसाइज से आप पैरों को मजबूत और लचीला बनाये रख सकते हैं। image courtesy : getty images

टहलना पैरों के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। टहलने से एड़ियों को जमीन पर रखने से लेकर उंगलियों को ऊपर उठाने तक पैरों को पूरी तरह गति मिलती हैं। इसके साथ ही टहलने से आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है। image courtesy : getty images

टहलने के अलावा, लचीलेपन वाली एक्सरसाइज भी आपके पैरों को सेहतमंद बनाने में मददगार हो सकते हैं। इसका सबसे आसान तरीका यह है कि आहिस्ता-आहिस्ता पैर फैलाएं, फिर वापस अपनी जगह पर लेकर आयें। लेकिन इस एक्सरसाइज को करते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक बार में मांसपेशियों के एक ही समूह पर ध्यान केंद्रित करें। image courtesy : getty images

कुर्सी पर बैठकर और पैरों को फर्श पर सीधा रखें। अपने बाएं पैर को ऊपर उठाएं और उसके अंगूठे के सहारे हवा में सर्कल बनाते हुए उसे 15-20 बार दाएं से बाएं घुमाते रहें। अब बाएं पैर के अंगूठे को 15-20 बार उल्टी दिशा में यानी बाएं से दाएं घुमाएं। फिर यही प्रक्रिया दाएं पैर से भी दोहराएं। image courtesy : getty images

अपने पैर की उंगलियों ऊपर नीचे करें। उसके बाद अपने अंगूठे और छोटी उंगली को पकड़कर ऊपर नीचे करें। ऐसा कम से कम 4 बार करें। इसके बाद अपने अंगूठे और अन्य उंगलियों को जितना व्यापक रूप से फैला सकते हैं, फैलायें और वापस लेकर आयें। ऐसा चार-पांच बार करें। यह एक्सरसाइज पैर की उंगलियों को मजबूत करेगी और अपने पैर की उंगलियों की ताकत और लचीलेपन में वृद्धि करेगी। image courtesy : getty images

उंगलियों के बल खड़े हो जायें फिर बाएं पैर से पीछे की ओर चलें। आपकी एड़ी ऊपर उठनी चाहिए। पैरों के पंजों से जमीन पर दबाव डालें। आपको पैर के पिछले हिस्से की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव महसूस होना चाहिए। 20-30 सेकेंड तक उसी पोजीशन में रहें। फिर दाएं पैर से भी इस प्रक्रिया दोहराएं। image courtesy : getty images

सभी उंगलियों को नार्मल छोड़ दो, फिर सिर्फ अंगूठे से ऊपर और नीचे प्रेस करें। इस क्रिया को 8 से 10 बार दोहराएं। उसके बाद ऐसा ही पैर की अन्य उंगालियों के साथ 8 बार करें। फिर वैकल्पिक रूप से अंगूठे और उंगलियों के साथ 8 बार करें। इस अभ्यास के अपने पैर के साथ स्मार्ट न्यूरोमस्कुलर कनेक्शन विकसित करता है। स्मार्ट पैर एक मजबूत, स्वस्थ काइनेटिक श्रृंखला का आधार होते हैं। और मजबूत पैर आपकी मेहनत को भी बढ़ाते हैं। image courtesy : getty images

अपने पैर के बाहरी हिस्से को हिलायें और फिर अंदरूनी हिस्सों को, ऐसा करते समय अपनी एड़ियों को ढीला छोड़ दें। यह लचीली स्ट्रेंथ एक्सरसाइज टखने की चोट में कमी का नेतृत्व करती है। image courtesy : sparkpeople.com

अपने दाहिने पैर की एड़ी को उठाकर, पैर को गेंद पर रखें। फिर अपने पैर को धीरे-धीरे जमीन पर रखें। इसे 8 बार दोहराएं। फिर पैर को बॉल पर रखकर बॉल को हल्का सा रोल करें। दूसरी तरफ से भी इसे दोहराये। ये पैर में लचीलापन विकसित करने के अलावा, पैरों में संवेदनशीलता बिंदुओं को उत्तेजित करने में मदद करता है। image courtesy : shopify.com

पैरों की उंगालियों से जमीन को पकड़ें और छोड़ें। इस एक्सरसाइज को 4 बार दोहराये। प्रतिदिन इस एक्सरसाइज को कुछ मिनट करना चाहिए। आप अपने संतुलन और लचीलेपन में सुधार को महसूस कर सकेंगे। यह व्यायाम करने में आपको मजा भी बहुत आएगा। image courtesy : resistthesloth.files
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।