अपनाएं ये सीक्रेट्स, खुद होंगे व्यायाम के लिए प्रोत्साहित

हममे से कई लोग एक्सरसाइज न करने के लिए समय की कमी की दुहाई देते हैं, हालांकि असल कारण होता है खुद को इसके लिए लिए प्रेरित न कर पाना और खराब समय प्रबंधन। लेकिन आप चाहें तो खुद को एक्सरसाइज के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

Rashmi Upadhyay
Written by:Rashmi UpadhyayPublished at: Jan 12, 2018

व्यायाम के लिए प्रोत्साहन

व्यायाम के लिए प्रोत्साहन
1/10

क्या आपने भी कभी कोई फिटनेस प्रोग्राम शुरू किया और फिर बाद में उसे छोड़ दिया? यदि जवाब हां है तो कहने में शर्माइये नहीं जनाब, आप अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, बहुत से लोग ऐसे करते हैं। अधिकांश लोग अपने लिए फिटनेस प्रोग्राम शुरू करते हैं लेकिन ऊब जाने या परिणाम जल्दी ही न दिखने के कारण इसे बंद कर देते हैं। इसलिए हम आपको कुथ ऐसे सुझाव दे रहे हैं जो आपको व्यायाम को जारी रखने के लिए प्रेरित करते हैं।  Image courtesy: © Getty Images

लक्ष्य निर्धारित करें

लक्ष्य निर्धारित करें
2/10

शुरुआत में एक साधारण से लक्ष्य के साथ प्रारम्भ करें और फिर समय के साथ इसे बढ़ाएं। अपने लक्ष्यों को यथार्थवादी होकर बनाएं। ऐसे लक्ष्‍य को पूरा करना आसान होता है। कई बार आप बहुत महत्त्वाकांक्षी होकर लक्ष्‍य बनाते हैं। और ऐसे में आपको जल्‍द उससे भागना पड़ता है। Image courtesy: © Getty Images

समय का निर्धारण है बेहद जरूरी

समय का निर्धारण है बेहद जरूरी
3/10

व्यायाम के लिए कोई निश्चित समय निर्धारित कीजिए। शुरूआत में नियम बनाने में थोड़ी परेशानी जरूर आती है। लेकिन एक बार आदत होने के बाद आपको इसमें मज़ा आने लगेगा और आप इसका फायदा खुद महसूस करेंगे। और यकीन मानिये ऐसा करना शुरू के एक हफ्ते ही मुश्किल लगता है और फिर एक स्वस्थ आदत बन जाता है। Image courtesy: © Getty Images

व्‍यायाम को दें संगीत का साथ

व्‍यायाम को दें संगीत का साथ
4/10

एक्सरसाइज के साथ म्युज़िक सुनिए। इसके लिए आइपॉड, मोबाइल फोन या घर के म्यूजिक सिस्टम बेहतर विकल्प हो सकते हैं। हां लेकिन म्युज़िक के प्रकार को दिनों-दिन बदलते रहें, इससे आपको बोरियत नहीं होगी। म्यूजिक के साथ एक्सरसाइज करने से एक्सरसाइज में दिलचस्पी बढ़ती है और उसे करने में मजा आता है।Image courtesy: © Getty Images

एक्सरसाइज बदलते रहें

एक्सरसाइज बदलते रहें
5/10

किसी अच्छे लगने वाले काम को बार-बार दोहराने से उसके प्रति आपका रुझान खत्म होने लगता है। इसी तरह आप एक ही तरह का वर्कआउट करके भी बोर हो जाते हैं। इसलिए इसमें भी कुछ नयापन लाते रहें। इसमें रोमांच लाने के लिए हर रोज कुछ नया करें, अपने वाकिंग रूट को बदलें, हर दिन कोई एक नई करसत करें, व्यायाम की जगह बदलें आदि। Image courtesy: © Getty Images

व्यायाम के लिए दोस्तों का साथ

व्यायाम के लिए दोस्तों का साथ
6/10

दोस्‍तों के साथ आपको बेहतर व्‍यायाम के लिए प्रेरित करता है। दोस्‍तों का साथ आपको बोर भी नहीं होने देगा। यदि आपको किसी का साथ मिले तो आपको नियम बनाने में भी आसानी होती है। व्यायाम करने के दौरान आप एक-दूसरे को प्रोत्साहित भी कर सकते हैं।Image courtesy: © Getty Images

खुराक का रखिये ध्यान

खुराक का रखिये ध्यान
7/10

अच्‍छी खुराक की कमी से भी कई बार आपको व्‍यायाम के दौरान बोरियत हो सकती है। अच्‍छी खुराक न होने पर आपके शरीर में से ऊर्जा का स्‍तर कम हो जाता है। ऐसे में आप व्‍यायाम पर पूरा ध्‍यान नहीं लगा पाते। हालांकि संतुलित और पौष्टिक आहार लेकर शरीर का ऊर्जा स्तर बढ़ाया जा सकता है। Image courtesy: © Getty Images

माइंड-बॉडी एक्सरसाइज भी करें

माइंड-बॉडी एक्सरसाइज भी करें
8/10

योग, प्राणायाम, ताई ची आदि व्‍यायाम आपके शरीर के साथ-साथ मस्तिष्‍क को भी लाभ पहुंचाते हैं। इन एक्सरसाइज को अपने रोजमर्रा के व्‍यायाम का हिस्‍सा बनाइये। इससे आपको शारीरिक लाभ तो होते ही हैं, लेकिन साथ ही चिंता और तनाव भी दूर होते हैं। इन एक्सरसाइज के माध्यम से शरीर में लचीलापन आता है और पॉश्चर बेहतर होता है। इनसे आपकी एक्सरसाइज में रुचि भी बनी रहती है। Image courtesy: © Getty Images

सकारात्मक सोच

सकारात्मक सोच
9/10

नकारात्मक सोच एक्सरसाइज से ही नहीं बल्कि सभी कामों से मन हटाती हैं। जब आप सकारात्मक होते हैं तो खुद-ब-खुद एक्टिव हो जाते हैं। और खुले विचारों को अपनाने और साहसी बनने की ठान लेते हैं। इसलिए एक्सरसाइज के परिणामों के लिए खुद को सराहें और नियम पर अडिग रहें। Image courtesy: © Getty Images

पूरी नींद और आराम लें

पूरी नींद और आराम लें
10/10

एक्सरसाइज करने और बेहतर परिणामों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है अच्छी और पर्याप्त नींद लेना। अगर आप भरपूर नींद लेंगे तो सुबह उठने के बाद आलस कम होगा और आप वर्जिश के लिए प्ररित रहेंगे। इसलिए रात को जल्दी सोने की कोशिश करें। वर्कआउट के साथ कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें। Image courtesy: © Getty Images

Disclaimer