एक्सरसाइज

आजकल दिखावे भरी और भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने साथ ही एक्सरसाइज करना एक शौक भी गया है। एक ओर लोग जहां स्वस्थ और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ आकर्षित दिखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं। कहते हैं चौड़ा सीना हर पुरुष की पर्सनेलिटी में चार चांद लगाता है। इसलिए आज हम आपको सीना चौड़ा करने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज बता रहे हैं।
पुश-अप

पुशअप्‍स करने के लिए पेट के बल फर्श पर लेट जाएं। अब दोनों हाथों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं और नीचे लाएं। पुश अप करने के अनेक फायदों में से एक फायदा यह भी है कि यह मजबूत चेस्‍ट पाने के लिए ऐसी एक्‍सरसाइज है जिसे आप कहीं भी कर सकते हैं। यह एक्‍सरसाइज न केवल आपके चेस्‍ट बल्कि आपकी कंधों, पीठ और कोर मसल्‍स के लिए भी काम करती है।
बेंच प्रेस

सीने की सबसे पारंपरिक और प्रचलित कसरत यानी बेंच प्रेस सीने की मांसपेशियों को मजबूत करने में बहुत मददगार है। अगर आप कसरत में कोताही नहीं बरतते तो इस पर काम शुरू कर सकते हैं। बेंच प्रेस के लिए बेंच पर पीठ के बल लेटें और दोनों हाथों से बार्बेल को पकड़ें। 12 से 15 बार इसे उठाएं और नीचे लाएं। इससे सीने की मांसपेशियां मजबूत होंगे और सीना चौड़ा होगा।
सुपर सेट्स

सुपर सेट दो या दो से अधिक शरीर के अंगों के लिए करने वाली एक्‍सरसाइज है। इसे पहले एक अंग के लिए फिर दूसरे अंग के लिए करना चाहिए। इसे आमतौर पर मुख्य सेट के बाद किया जाता है। इसमें शरीर के एक हिस्से की एक्‍सरसाइज करने के बाद दूसरे हिस्‍से की एक्‍सरसाइज उसी तरह की जाती है। यह दोनों मांसपेशी समूहों के बीच तालमेल बनाने में मदद करता हैं।
डंबल चेस्ट प्रेस

अगर आप बार्बेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो डंबल्स की मदद से भी चेस्ट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने के लिए बेंच पर पीठ के बल लेटें और बार्बेल की जगह दोनों हाथों में डंबल्स लें। ध्यान रखें कि इसके लिए डंबल्स अधिक न झुकाएं।
फोर्स्ड रेप्स

फोर्स्ड रेप्स ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मसल्‍स ग्रुप का काम करना शामिल है। यह पैस्टफेलियर को मांसपेशियों की पूर्ण संकुचन की अनुमति देता है। इस तकनीक में आपको अपनी सीमा तक पहुंचने में मदद करने के लिए एक साथी की आवश्यकता हो सकती है। लगातार दो सेट करने के बाद अगले सेट को बेहतर करने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।