कैविटी से बचाने वाले बेहतरीन आहार

कैविटी की समस्‍या आम हो गई है, इसको नजरअंदाज करने पर दांतों में सूजन और दर्द की समस्‍या हो सकती है।

Nachiketa Sharma
Written by:Nachiketa SharmaPublished at: Apr 16, 2014

कैविटी और आहार

कैविटी और आहार
1/13

दांतों में कैविटी की समस्‍या आम हो गई है, इसे नजरअंदाज करने पर सूजन और दर्द हो सकता है। चॉकलेट, आइसक्रीम, चिप्स, केक, पिज्जा जैसे उच्च कैलोरी और शुगरयुक्‍त चीजें कैविटी का प्रमुख कारण हैं। लेकिन कुछ आहार ऐसे हैं जिनका सेवन करके आप कैविटी से बचाव कर सकते हैं। image courtesy - getty images

क्‍या है कैविटी

क्‍या है कैविटी
2/13

जब हम शुगर और स्टार्च युक्त आहार खाते और पीते हैं तो इसके कारण लगातार होने वाले एसिड हमलों से दांत के एनामेल से खनिज पदार्थ कम हो जाते हैं और उस जगह पर सफेद धब्बे बनने लगते हैं। यह प्रारंभिक सड़न की निशानी है। सड़न की प्रक्रिया जारी रहती है और हम अधिक खनिज खोने लगते हैं, तो एनामेल कमजोर और नष्ट हो जाता है और उस जगह पर कैविटी बन जाती है। सामान्‍य शब्‍दों में कीड़ा लगने को कैविटी के नाम से जाना जाता है। image courtesy - getty images

ब्राउन राइस

ब्राउन राइस
3/13

भूरे चावल में मैग्‍नीशियम और विटामिन बी के सभी कांप्‍लेक्‍स पाये जाते हैं। यह दांतों को मजबूत बनाता है और कैविटी से बचाता है। दांतों को मजबूत बनाने के लिए ब्राउन राइस खाइए। image courtesy - getty images

भूसी या चोकर

भूसी या चोकर
4/13

यह अनाज नहीं है लेकिन यह गेहूं, ओट्स, जौ, भुट्टा आदि अनाजों की बाहरी परत है। शोधों के अनुसार इसमें विटामिन डी होता है जो दांतों को कैविटी से बचाता है। image courtesy - getty images

दूध

दूध
5/13

दूध में विटामिन और कैल्शियम पाया जाता है जो दांतों को मजबूत बनाता है। लेकिन दूध का सेवन बिना शुगर के करना चाहिए। image courtesy - getty images

दही

दही
6/13

दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन कीजिए। यह दांतों को कैविटी से बचाता है और सांसों की बदबू भी दूर करता है। दही का सेवन बिना शुगर के कीजिए। image courtesy - getty images

ब्रोक्‍कोली

ब्रोक्‍कोली
7/13

कैल्सियम और फाइबर युक्‍त ब्रोक्‍कोली दांतों को कैविटी से बचाता है। इसमें पाया जाने वाला कैल्सियम और फाइबर दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाता है। image courtesy - getty images

बीन्‍स खायें

बीन्‍स खायें
8/13

बीन्‍स में प्रोटीन होता है जो नयी कोशिकाओं का निर्माण करता है। दांतों को कैविटी से बचाने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। image courtesy - getty images

हरी मटर

हरी मटर
9/13

हरी मटर में मौजूद मिनरल दांतों को नुकसानदेह कीटाणुओं से बचाता है और एसिड बनने से भी रोकता है। इसके अलावा हरी मटर त्‍वचा और दिल को भी स्‍वस्‍थ रखता है। image courtesy - getty images

बादाम

बादाम
10/13

बादाम और बादाम का दूध दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाकर कै‍विटी से बचाता है। बादाम में कैल्सियम होता है जो दांतों को स्‍वस्‍थ्‍य रखने के लिए जरूरी है। image courtesy - getty images

Disclaimer