कैविटी से बचाने वाले बेहतरीन आहार
कैविटी की समस्या आम हो गई है, इसको नजरअंदाज करने पर दांतों में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है।

दांतों में कैविटी की समस्या आम हो गई है, इसे नजरअंदाज करने पर सूजन और दर्द हो सकता है। चॉकलेट, आइसक्रीम, चिप्स, केक, पिज्जा जैसे उच्च कैलोरी और शुगरयुक्त चीजें कैविटी का प्रमुख कारण हैं। लेकिन कुछ आहार ऐसे हैं जिनका सेवन करके आप कैविटी से बचाव कर सकते हैं।
image courtesy - getty images

जब हम शुगर और स्टार्च युक्त आहार खाते और पीते हैं तो इसके कारण लगातार होने वाले एसिड हमलों से दांत के एनामेल से खनिज पदार्थ कम हो जाते हैं और उस जगह पर सफेद धब्बे बनने लगते हैं। यह प्रारंभिक सड़न की निशानी है। सड़न की प्रक्रिया जारी रहती है और हम अधिक खनिज खोने लगते हैं, तो एनामेल कमजोर और नष्ट हो जाता है और उस जगह पर कैविटी बन जाती है। सामान्य शब्दों में कीड़ा लगने को कैविटी के नाम से जाना जाता है।
image courtesy - getty images

भूरे चावल में मैग्नीशियम और विटामिन बी के सभी कांप्लेक्स पाये जाते हैं। यह दांतों को मजबूत बनाता है और कैविटी से बचाता है। दांतों को मजबूत बनाने के लिए ब्राउन राइस खाइए।
image courtesy - getty images

यह अनाज नहीं है लेकिन यह गेहूं, ओट्स, जौ, भुट्टा आदि अनाजों की बाहरी परत है। शोधों के अनुसार इसमें विटामिन डी होता है जो दांतों को कैविटी से बचाता है।
image courtesy - getty images

दूध में विटामिन और कैल्शियम पाया जाता है जो दांतों को मजबूत बनाता है। लेकिन दूध का सेवन बिना शुगर के करना चाहिए।
image courtesy - getty images

दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन कीजिए। यह दांतों को कैविटी से बचाता है और सांसों की बदबू भी दूर करता है। दही का सेवन बिना शुगर के कीजिए।
image courtesy - getty images

कैल्सियम और फाइबर युक्त ब्रोक्कोली दांतों को कैविटी से बचाता है। इसमें पाया जाने वाला कैल्सियम और फाइबर दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाता है।
image courtesy - getty images

बीन्स में प्रोटीन होता है जो नयी कोशिकाओं का निर्माण करता है। दांतों को कैविटी से बचाने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है।
image courtesy - getty images

हरी मटर में मौजूद मिनरल दांतों को नुकसानदेह कीटाणुओं से बचाता है और एसिड बनने से भी रोकता है। इसके अलावा हरी मटर त्वचा और दिल को भी स्वस्थ रखता है।
image courtesy - getty images

बादाम और बादाम का दूध दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाकर कैविटी से बचाता है। बादाम में कैल्सियम होता है जो दांतों को स्वस्थ्य रखने के लिए जरूरी है।
image courtesy - getty images

मूंगफली में मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसमें आयरन और कैल्सियम भी पाया जाता है जो दांतों और हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है।
image courtesy - getty images

केले में विटामिन बी और सी पाया जाता है जो दांतों को कीटाणुओं और कैविटी से बचाता है। सेब में पाया जाने वाला फाइबर के कारण मुंह में लार अधिक मात्रा में बनता है जो कीटाणुओं से बचाता है।
image courtesy - getty images

संतरा में विटामिन सी पाया जाता है जो दांतों को हानिकारक कीटाणुओं से लड़ने में मदद करता है। संतरा प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।