सभी को पता होनी चाहिए बॉडीबिल्डिंग से जुड़ी ये 7 बातें
बॉडीबिल्डर को देखकर आपके मन में भी उनकी जैसी काया पाने की तमन्ना जाग उठती होगी, लेकिन क्या आप बॉडीबिल्डिंग से जुड़ी कुछ रोचक बातों को जानते हैं, नहीं जानते तो इस स्लाइडशो को पढ़ें।

सिक्स एब्स पैक बनाना और बॉडीबिल्डर होना दोनों अगल-अगल बातें हैं। सिक्स एब्स पैक अब लोगों के बीच फैशन बनता जा रहा है वहीं बॉडीबिल्डिंग एक स्पोर्ट है। हालांकि धीरे-धीरे लोगों में इसके प्रति रूझान बढ़ रहा है और लोग ज्यादातर लोग बॉडीबिल्डर बन रहे हैं। बॉडीबिल्डर बनने की शुरूआत कहां से हुई और यह लोगों के बीच इतना अधिक लोकप्रिय कैसे हो गया है। इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होगी। इस स्लाइडशो में हम आपको बॉडीबिल्डिंग से संबंधित कुछ बातें बता रहे हैं।
Images source : © Getty Images

बॉडीबिल्डिंग की शुरूआत 18वीं शताब्दी में हुई। यह परंपरा ग्रीस और यूनान से हुइ्र। हालांकि उस समय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता जीतने के लिए नहीं बल्कि शौक के लिए होता था। लोग अपना लोहा मनवाने के लिए अपने शरीर को ऐसा शेप देते थे। उस समय वेट लिफ्ट के लिए लोग पत्थर, पशु और भारी वाहनों का प्रयोग करते थे।
Images source : © Getty Images

यूगेन सैंडो (Eugen Sandow) को वर्तमान की बॉडीबिल्डिंग परंपरा का जनक माना जाता है। यूगेन सैंडो अपनी खास तरह की बॉडी के लिए जाने जाते थे। उस समय उनकी उपस्थिति ही लोगों के बीच कौतुहल बन जाती थी। उनको देखकर लगता था कि वे बहुत ही शक्तिशाली होंगे। उनको देखकर ही बाद में लोग अपने बॉडीबिल्डिंग की तरफ झुके। फिर धीरे-धीरे लोगों में इसका प्रचलन बढ़ता गया।
Images source : © Getty Images

वर्तमान में दुनियाभर में कई तरह की प्रतियोगिता होने लगी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में पहली बार बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता कब हुई। 1901 में आधिकारिक तौर पर पहली बॉडिबिल्डिंग प्रतियोगिता हुई। विलियम मोरे नाम के शख्स ने यह प्रतियोगिता जीती और वे प्रतियोगिता जीतने वाले पहले बॉडीबिल्डर बने।
Images source : © Getty Images

20वीं शताब्दी के शुरूआत में जब पहली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ तो लोगों में इसके प्रति जिज्ञासा बढ़ी और अधिक से अधिक लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए खुद को तैयार करने लगे। 1946 के बाद इसका स्वर्णिम युग शुरू हुआ जब जो वीडर (Joe Weider) ने इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डर्स (IFBB) की शुरूआत की। इसके अलावा जो वीडर ने भी उसी वक्त मिस्टर ओलंपिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता की शुरूआत 1965 में शुरू की। इसके बाद यह दुनिया की सबसे प्रचलित प्रतियोगिता हो गई। जीतने वाले को यूगेन सैंडो की मूर्ति का पीतल का तमगा मिलने लगा। लैरी स्कॉट नाम के शख्स पहले विजेता थे।
Images source : © Getty Images

अर्नाल्ड का नाम आज कौन नहीं जानता है। उनकी कई फिल्मों ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। अर्नाल्ड पहले ऐसे शख्स हैं जिन्होंने मि. ओलंपिया की प्रतियोगिता लगातार 7 बार जीती। उनके ऊपर 'पंपिग ऑयरन' नाम की डाकुमेंट्री बनी, इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की।
Images source : © Getty Images

मि. ओलंपिया प्रतियोगिगता शुरू होने के बाद बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोग आने लगे। 70 और 80 के दशक के बाद प्रतियोगिता और कठिन होने लगी। इसी दौरान डोरियन येट्स, मार्कस रॉल और सर्जिओ ओलिविया जैसे बॉडीबिल्डर आकर्षण का केंद्र रहे। इसके बाद ही बॉडीबिल्डिंग में शरीर को अलग तरह का शेप देने के लिए स्ट्रेरॉयड का प्रयोग होने लगा।
Images source : © Getty Images

अर्नाल्ड स्वार्जनेगर 23 साल की उम्र में मि. ओलंपिया की प्रतियोगिता 1970 में जीतकर सबसे युवा विजेता बन गये। 1983 में क्रिस डिकर्सन 43 साल की उम्र में प्रतियोगिता जीतने वाले सबसे उम्रदराज के बॉडीबिल्डर बने। इसके बाद तो लोगों में इसके लिए होड़ मच गई और यह प्रतियोगिता कठिन होती गई। आज लाखों लोग इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।