ब्रा रुल्स की जानकारी हर लड़की के लिए है जरूरी

ब्रा खरीदने से पहले कुछ सोच-विचार नहीं करती हैं और अपने ब्रेस्ट के साइज के अनुसार कोई भी ब्रा खरीद लेती हैं तो आप अपने ब्रेस्ट के शेप से खिलवाड़ कर रही हैं।

Gayatree Verma
Written by:Gayatree Verma Published at: Mar 11, 2016

क्या है ब्रा रुल्स?

क्या है ब्रा रुल्स?
1/6

ब्रा जिस पर आपके ब्रेस्ट के शेप निर्भर करते हैं। अगर ब्रा ब्रेस्ट को शेप दे सकते हैं तो उसे बिगाड़ भी सकते हैं। इसलिए ब्रा खरीदने या उसके इस्तेमाल करने से पहले हर लड़की को ये जरूरी ब्रा रुल्स की जानकारी होनी चाहिए। इन ब्रा रुल्स में ब्रा से जुड़ी सब तरह की जानकारियां शामिल है जिनके बारे में आपको या तो मालुम नहीं था या आपने नजरअंदाज कर दिया था। Image Source : Getty

परफेक्ट फिट ब्रा

परफेक्ट फिट ब्रा
2/6

कई बार आपने नोटिस किया होगा कि ब्रेस्ट साइज का ब्रा लेने पर भी ब्रा फिट नहीं आते। ऐसा आपके ब्रा के वैरिएंट साइज के बारे में पता नहीं होने के कारण होता है। ब्रा केवल 32, 34 ... के साइज में ही नहीं बल्कि ए, बी औऱ सी के साइज में भी आते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लड़कियों को पता होता है। अगर 32 का ब्रा भी आपको फिट नहीं हो रहा है तो स्टोर स्टाफ की मदद लें और 32ए, 32बी या 32सी ब्रा में से कोई परफेक्ट ब्रा खरीदें। Image Source : Getty

सही फिट और शेप का ब्रा

सही फिट और शेप का ब्रा
3/6

ब्रा खरीदते समय लड़कियों का ध्यान केवल उसके साइज पर होता है। लेकिन जरूरी नहीं कि सही फिट ब्रा आपके ब्रेस्ट को सही लुक दे। इसलिए ब्रा ट्राय करते वक्त अपनी किसी दोस्त को अपने साथ जरूर रखें जिससे वो आपको बता सके कि कौन से ब्रा में आपके ब्रेस्ट का लुक सही आ रहा है। अगर आपके साथ कोई ना हो तो नॉन वायर्ड या नॉन पेडेड ब्रा ही लें। Image Source : Getty

थोड़ा समय दें

थोड़ा समय दें
4/6

कोई भी ऐसा-वैसा ब्रा ना खरीदें। अंडरगारमेंट्स की शॉपिंग अलग से थोड़ा टाइम निकाल कर करें। विशेष तौर पर ब्रा की खरीदारी के लिए थोड़ा अलग से ही समय दें। ब्रा ट्राई करते वक्ट हाथों को मूव करें और थोड़ा आगे-पीछे झुक कर देखें। अगर आपको सबकुछ कम्फर्टेबल फील होता है तो ब्रा खरीद लें। डिसकम्फर्ट ब्रा बिल्कुल ना खरीदें। Image Source : Getty

ब्रा की उम्र केवल छह महीने

ब्रा की उम्र केवल छह महीने
5/6

भले ही आपने बहुत महंगी ब्रा खरीदी है और अब तक आपने थोड़ा भी वेट लूज या गेन नहीं किया है तो भी आपको ब्रा बदलने की जरूरत है। क्योंकि बॉडी में हमेशा बदलाव होते रहते हैं खासकर ब्रेस्ट के साइज में सबसे अधिक बदलाव होते हैं। ऐसे में छह महीने से अधिक, कोई भी ब्रा इस्तेमाल ना करें। Image Source : Getty

हाथों से धोयें

हाथों से धोयें
6/6

अगर कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करती हैं, तो भी ब्रा को हाथों से धोएं। साथ ही ब्रा धोने के लिए साबुन का इस्तेमाल करें। सर्फ में कपड़ों के साथ ब्रा बिल्कुल ना डालें। गर्म पानी से भी ब्रा बिल्कुल ना धोयें। Image Source : Getty

Disclaimer