अपने फिटनेस प्लान में शामिल करें ये टिप्स, बन जाएगी अच्छी सेहत
फिट रहना एक आदत होती है, और जिन लोगों को ये आदत होती है वे रोगमुक्त और सेहत से भरा जीवन जी पाते हैं। लेकिन इस फिटनेस के लिए जरूरत होती है एक ऐसे डेली फिटनेस प्लान की जो आपको कमाल की फिटनेस दे सके।

बॉडी बिल्डिंग के मामले में फिल्मी सितारे समेशा से ही लोगों को आकर्षित करते रहे हैं। और एक तरह से ये बेहतर भी है, किसी बहाने ही सही लोग फिटनेस के प्रति जागरूक तो होते हैं। लेकिन जब बात फिटनेस के दीवानों की हो तो उनको हर दिन के लिए एक खास फिटनेस प्लान की जरूरत होती है। फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये एक्सरसाइज चार्ट नॉर्मल हेल्थ वाले लोगों के लिए है।

संगीत में एक ऐसा कमाल का जादू होता है जो न सिर्फ आपकी सुबह को ताजगी से भर देता है बल्कि पूरे दिन आपका मूड अच्छा बनाए रखता है। ऐसे में यदि संगीत के साथ एक्सरसाइज की जाए तो परिणाम बेहतर आते हैं। रोज एक्सरसाइज करते समय अपना पसंदीदा संगीत सुनकर वर्कआउट का आधा-एक घंटा कब निकल जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा और एक्सरसाइज में नियमित भी हो सकेंगे।

पिलाटे कंट्रोल्ड ब्रीदिंग के साथ लेटकर होने वाला एक जर्मन वर्कआउट है। 45 मिनट के वर्कआउट में पिटाले करने से तकरीबन 400 से लेकर 500 तक कैलोरी बर्न होती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

फ्लोर एरोबिक्स कार्डियो एक्सरसाइज का एक बेहद असरदार फॉर्म होता है। इसमें आर्म्स और लेग्स की एक्सरसाइज के डिफरेंट वैरिएशन हैं। 45 मिनट का फ्लोर एरोबिक्स वर्कआउट करने पर 500 से 1000 कैलोरी बर्न होती हैं।

स्टेप एरोबिक्स एक प्लेटफॉर्म पर अप्स एंड डाउन के साथ किया जाने वाला वर्कआउट होता है। इसे करने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं और जल्द ही फिटनेस मिल पाती है। एक घंटे के इस वर्कआउट से 800 से 1200 कैलोरी तक बर्न होती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कार्डियो और किक बॉक्सिंग, स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग का एक अलग तरीका है। इसमें पंच और किक्स का वैरिएशन होता है। 45 मिनट इस वर्कआउट को करने पर 800 से 1300 कैलोरी बर्न होती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

बीच बॉडी वर्कआउट एक ऐसी कार्डियो एक्सरसाइज है जो बिना ब्रेक के की जाती है। इसे करने से न सिर्फ स्टैमिना बढ़ता है बल्कि कमालकी फिटनेस भी मिलती है। इस वर्कआउट को एक घंटे करने पर 800 से 1400 कैलोरी तक बर्न होती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

लाइट वेट के साथ फुल बॉडी टोनिंग के तहत हर बॉडी पार्ट की टोनिंग के लिए स्पेशल वर्कआउट होता है। 45 मिनट इस वर्कआउट को करने पर 400 से 800 कैलोरी बर्न होती हैं।

पी 90 एक्स अब तक का सबसे मुश्किल फ्लोर वर्कआउट है। लेकिन ध्यान रहे ये वर्कआउट केवल उन लोगों के लिए है जिन्हें कोई इंजरी न हो। एक घंटे इस वर्कआउट को करने पर 800 से 1200 कैलोरी तक बर्न होती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

एसक्सरसाइज के साथ-साथ डायट में कुछ एन्जाइम्स भी बढ़ाएं। ब्रोमेलियन नामक एन्जाइम पेट की चर्बी कम करने में अहम भूमिका निभाता है। अनानास में यह अच्छी मात्रा में होता है। यह भोजन में प्रोटीन और फाइबर को पचाने में भी मदद करता है जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।