आलसी लोग भी इन आसान तरीकों से बर्न कर सकते हैं ज्यादा कैलोरी
अगर आपको बहुत ज्यादा गतिशील रहने में मज़ा नहीं आता तो आपको बता दें कि आप कुछ आलसी और आसान तरीकों से भी काफी सारी कैलोरी बर्न कर सकते हैं, विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह लेख।

शायद आप सोचते होगे की वजन कम करने का मतलब है जिम में कड़ी मेहनत और कड़ा डाइट प्लान। लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा गतिशील रहने में मज़ा नहीं आता तो आपको बता दें कि आप कुछ आलसी और आसान तरीकों से भी काफी सारी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। तो चलिये जानते हैंक्या हैं ये तरीके -
Images source : © Getty Images

साधारण कुर्सी की तुलना में बैठने के लिये स्टेबिलिटी बॉल का इस्तेमाल कर आप दिन में 260 तक अतिरिक्त कैलोरी बर्न कर सकते हैं। और यकीन मानिये ये एक फन एक्टिविटी भी है।
Images source : © Getty Images

ग्रेपफ्रूट (खट्टे फल) खाने से मेटाबोलिज्म ठीक रहता है और यह काफी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इनमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं और इनका सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है।
Images source : © Getty Images

ग्रीन टी मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण मेटाबोलिजम को बूस्ट करते हैं। इसके सेवन से खतरनाक बीमारियों से बचाव होता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता हैं जो शरीर को हेल्दी रखते हैं और वजन भी नहीं बढ़ने देते हैं।
Images source : © Getty Images

च्युइंग गम चबाने से आपको भूख कम लगती है और आप दिन में दो से तीन च्युइंग गम खाकर काफी सारी कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
Images source : © Getty Images

हर सुबह की शुरुआत कॉफी के साथ क रने पर आपको ऊर्जा मिलती है। इसके सेवन से हार्ट रेट बढ़ता है और रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। इसके सेवन से कैलोरी काफी बर्न हो जाती है। लेकिन, अगर इसमें चीनी और क्रीम मिला देने पर इसके गुण कम हो जाते है। इसे दालचीनी के साथ पिएं।
Images source : © Getty Images

कोई भी मसाले दार भोजन कैलोरी को तेजी से बर्न करता है। इसे पचाने में शरीर को ज्यादा ऊर्जा लगा नी पड़ती है। केनन पीपर या कोई भी हॉट सॉस कैलोरी की खपत का काम आसानी से कर सकता है।
Images source : © Getty Images

अगर आप रोजाना 10 से 15 मिनट खुलकर हंसते हैं, तो आप कम से कम 30 कैलोरी बर्न करते हैं। इससे आप साल में चार से पांच पाउंड कैलोरी बर्न करते हैं। तो फिट रहना का इससे बेहतर उपाय और क्या हो सकता है कि बिना कुछ किए आप इतनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।