पुरुषों के लिए पावर हाउस का काम करता है ये 8 फूड, बढ़ जाती है ताकत
मजबूत शरीर बनाने के लिए पुरूषों को अच्छी खाद्य सामग्री और भोजन खाना चाहिए, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन हों। बादम, स्प्राउट, मिल्क आदि के सेवन से शरीर मजबूत हो जाता है।

पुरूषों की सेहत महिलाओं की सेहत से अलग होती है। पुरूषों को शरीर तंदुस्त होने पर आत्मविश्वास आता है और वह काफी ऊर्जावान भी महसूस करते है। हेल्दी और बॉडी बिल्डर पुरूषों को महिलाएं भी ज्यादा पसंद करती है। मजबूत शरीर बनाने के लिए पुरूषों को अच्छी खाद्य सामग्री और भोजन खाना चाहिए, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन हों। बादम, स्प्राउट, मिल्क आदि के सेवन से शरीर मजबूत हो जाता है। मजबूत शरीर बनाने के लिए पुरूष इन पावरफूड का सेवन कर सकते हैं।

बीफ या रेड मीट, शरीर को बहुत स्ट्रांग बनाता है। रेड मीट में प्रोटीन, जिंक और विटामिन बी सबसे ज्यादा होता है। यह शरीर को प्रति सर्विंग रेशियों के अनुसार उच्च कैलोरी प्रदान करता है और इसे ताकत देता है।

मछली में ओमेगा - 3 सबसे ज्यादा होता है जो शरीर को गर्मी प्रदान करता है और मासंपेशियों के निर्माण में सहायता प्रदान करता है। बॉडी में ज्यादा फैट होने पर आप सभी खाद्य सामग्री को खाना छोड़ दें और सिर्फ मछली का सेवन करें तो शरीर में पर्याप्त ऊर्जा मिलती रहेगी।

शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनना हो, तो ब्रोकली का सेवन अवश्य करना चाहिए। ब्रोकली में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और फाइबर्स को सही मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करती है। इसके सेवन से पेट सम्बंधी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। इसकी सहायता से मेटाबोल्जिम में सुधार होता है और वजन भी कम होता है।

सिर्फ नॉनवेज खाने से ही बॉडी बनती है,ऐसा कतई नहीं है। आप वेज फूड में फलियों का सेवन करें जैसे - सेम, मटर, ग्वालफली आदि। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। एक कप बीन्स में 14 ग्राम प्रोटीन होता है जो शरीर को मजबूत बनाता है। हर दिन स्टिर फ्राई फलियों का सेवन करने से शरीर में स्टेमिना आती है।

दलिया खाकर दिन की शुरूआत करें तो शरीर को पूरे दिन ऊर्जा मिलती रहती है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है और एनाबोलिक प्रक्रिया बढ़ती रहती है। यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है।

अंडे में आठ प्रकार के अमीनो एसिड होते है जो शरीर में निर्माण के लिए आवश्यक होते है और मांसपेशियों का निर्माण करते है। इसके अलावा, अंडे में विटामिन, एसिड और अन्य पोषक तत्व भी होते है। अंडे में सफेद हिस्से में वसा नहीं होता है जिससे बॉडी में फैट नहीं बढ़ता है।

मांसपेशियां बनाने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए यह बहुत उपयोगी हो सकती है। इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी अधिक होती है। यह शरीर के लिए बेहद जरूरी पौष्टिक तत्व होता है। यह मांसपेशियों के लिए भी मददगार होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल की भी प्रचुर मात्रा होती है। इससे ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रित रहता है।

कुछ लोगों की नजर में यह खाने के बाद मुंह का जायका बदलने की चीज भर हो सकती है। लेकिन मांसपेशियों के निर्माण में यह बहुत उपयोगी होता है। कॉटेज चीज के एक कप में 28 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख भी नहीं लगती।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।