रसोई के सामान जो दें सेहत और किफायत का तोहफा
ब्लैंडर से आप सॉस और स्मूथी बना सकते हैं। फलों और सब्जियों की ये स्मूथी आपको सेहत, किफायत और स्वाद का अच्छा मेल दे सकती हैं। लेकिन, शायद ही आपने इस बारे में कभी विचार किया हो। यहां रसोई के ऐसे ही दस उपकरणों और उनके उपयोग की चर्चा की गयी है।

अच्छी सेहत रसोई से होकर ही निकलती है। यदि आहार स्वस्थ और स्वच्छ है, तो आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि आप रसोई के उत्पादों का बेहतर और सही उपयोग करें। इस स्लाइड शो में आप आपको रसोई के ऐसे ही उत्पादों से रूबरू कराने की कोशिश करेंगे जिनके सही इस्तेमाल से आप सेहत और किफायत का तोहफा पा सकते हैं।

स्मूथी, घर पर बनने वाली सॉस में आप ब्लैंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सॉस और स्मूथीज को बनाने के लिए आप ताजा सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको सब्जियों का नया स्वाद भी चखने को मिलेगा साथ ही ये सॉस और स्मूथीज बाजार में मिलने वाले उत्पादों से अधिक सेहतमंद होंगी।

सब्जियों को सही प्रकार स्टीम करना सीखना एक कला है। सही प्रकार से स्टीम की गईं सब्जियों में जरूरी पोषकता और गुणवत्ता बनी रहती है। इस काम को करने के लिए आपके पास सही उपकरण होने बहुत जरूरी है।

सब्जियों और फलों की गुणवत्ता और पोषकता बनी रहे, इसके लिए उन्हें सही प्रकार से काटा जाना भी जरूरी है। और इसके लिए आपको जरूरत होती है एक अच्छे चाकू की। आपके पास खाना पकाने के कामों के लिए अलग-अलग चाकू हैं, लेकिन एक अच्छा चाकू भोजन पकाने से जुड़े ज्यादातर काम करने में आपकी मदद कर सकता है।

रसोई में चीजों को काटने के लिए तय जगह होना जरूरी है। फ्लैक्सिबल कटिंग बोर्ड से आपकी यह परेशानी हल हो सकती है। इस पर चीजों को काटना तो आसान होता ही है साथ ही कटी हुई चीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में भी मुश्किल नहीं होती।

नॉन स्टिक फ्राइंग पैन में कम तेल अथवा घी के इस्तेमाल के भी चीजों को तला जा सकता है। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी और वसा के सेवन से बचे रहते हैं। यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

बड़े पॉट अथवा कटोरे का इस्तेमाल आमतौर पर सूप्स के लिए किया जाता है। सूप बनाने में आसान, किफायती, लेकिन सेहतमंद होते हैं। और इस लिहाज से इनकी पोषकता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही इन पॉट्स को आप बीन्स को सुखाने और पकाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जो, सेहत के लिहाज से और भी फायदेमंद होता है।

पेय पदार्थों को मिलाने में लकड़ी का चम्मच अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन चम्मचों का इस्तेमाल सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है।

अंकुरित भोजन को हमारे लिए काफी फायदेमंद समझा जाता है। अंकुरित दालें और अनाज हमें सभी जरूरी पोषक तत्त्व तो देती ही हैं साथ ही साथ इनका सेवन करने से हम अतिरिक्त कैलोरी और वसा के उपभोग से भी बचते हैं। और सही प्रकार से अंकुरण के लिए सही बर्तनों का होना जरूरी हे।

सभी जरूरी चीजों को एक साथ मैश कर जायकेदार चटनी बनाने में इस उत्पाद का कोई तोड़ नहीं। अगर इसमें चीजों को कूटते समय आपको किसी तरह की परेशानी हो, तो आप उसमें थोड़ा नमक मिला सकते हैं। इससे मिश्रण को मिलाने में आसानी होगी। आप इसमें ताजा मसाले भी कूट सकते हैं, जो आपके खने को अलग ही रंगत और स्वाद देते हैं।

इसका इस्तेमाल काफी तरह से हो सकता है। लेकिन, इसके जरिये अपने चिप्स बनाकर आप सेहत और पैसे दोनों बचा सकते हैं। और इसलिए यह आपकी सेहतमंद रसोई का शानदार विकल्प हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।