अाहार जो दिन भर करें ऊर्जा का संचार

एक स्‍वस्‍थ आहार योजना वह है जो दिन भर की आपकी पोषक आवश्‍यकताओं को तो पूरा कर आपको ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करे। आहार विशेषज्ञों ने एक नयी प्रकार की योजना तैयार की है जो आपको दिन भर ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करेगी।

Bharat Malhotra
Written by:Bharat MalhotraPublished at: Aug 16, 2014

कैसा हो आहार

कैसा हो आहार
1/8

अच्‍छा डायन प्‍लान कौन सा होता है। वही न जिसमें प्रोसेस्‍ड फूड कम हो। जो कुदरत के करीब हो। जिसमें ताजा आहार अधिक हो। तो आखिर क्‍या हो सकता है सबसे अच्‍छी आहार योजना। Image Courtesy- Getty Images

सुबह सात बजे

सुबह सात बजे
2/8

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्‍लीनिकल न्‍यूट्रीशन की सलाह है कि आपको रिफाइन कार्बोहाइड्रेट का सेवन नहीं करना चाहिये। ये आपकी ऊर्जा को कैद कर लेते हैं। इससे आपको दिन में आगे परेशानी हो सकती है। Image Courtesy- Getty Images

सुबह 9:30 से 11:30 के बीच

सुबह 9:30 से 11:30 के बीच
3/8

इस समय कार्टिसोल और ऊर्जा का स्‍तर कुदरती रूप से कम हो जाता है। तो इस समय आपको काफी का एक कप पी लेना चाहिये। इस समय कॉफी पीने से आपको काफी फायदा होगा। बेहतर होगा अगर आप ब्‍लैक कॉफी पियें। Image Courtesy- Getty Images

सुबह दस बजे

सुबह दस बजे
4/8

नट्स का सेवन आपके लिए काफी मददगार होता है। एक शोध के अनुसार जो लोग सुबह बादाम खाते हैं, उन्‍हें दिन भर काफी कम भूख लगती है। बादाम में फाइबर होता है जो आपको पेट भरा होने का अहसास कराता है। साथ ही इसमें मौजूद ओमेगा फैटी-3 एसिड दिल को सेहतमंद रखता है। Image Courtesy- Getty Images

दोपहर एक बजे

दोपहर एक बजे
5/8

स्‍पाउट्स के सेवन से हमारे शरीर में एंजाइम बनते हैं। ये एंजाइम अन्‍न को पचने में मदद करते हैं। आप स्‍पाउट्स को सैंडविच के तौर पर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसमें वसा नहीं होती और यह मोटापे और अन्‍य समस्‍याओं से दूर रखने में मदद करता है। Image Courtesy- Getty Images

दोपहर दो बजे

दोपहर दो बजे
6/8

भोजन के बीच में एक गिलास पानी अथवा हर्बल टी पीजिये। जो लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पानी नहीं पीते उन्‍हें सिरदर्द और मूड खराब होने की समस्‍याओं से अधिक दो चार होना पड़ता है। Image Courtesy- Getty Images

दोपहर तीन बजे

दोपहर तीन बजे
7/8

इस समय आपको हल्‍की भूख लगनी शुरू हो जाती है। ऐसे में कुछ भी खाने के स्‍थान पर हेल्‍थी स्‍नैक्‍स का सेवन करें। आप ग्रीक स्‍टाइल योगार्ट और ब्‍ल बैरी का सेवन कर सकते हैं। इसकी मिठास बढ़ाने के लिए इस पर शहद भी डाला जा सकता है। Image Courtesy- Getty Images

शाम छह बजे

शाम छह बजे
8/8

डिनर को संतुलित रखें। इसे बहुत भारी न बनायें। यदि आप इस समय भारी और अधिक मसालेदार भोजन करेंगे तो इसका असर आपकी नींद पर पड़ेगा। साथ ही साथ आपको सीने में जलन और पाचन संबंधी अन्‍य समस्‍यायें भी हो सकती हैं। Image Courtesy- Getty Images

Disclaimer