अाहार जो दिन भर करें ऊर्जा का संचार
एक स्वस्थ आहार योजना वह है जो दिन भर की आपकी पोषक आवश्यकताओं को तो पूरा कर आपको ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करे। आहार विशेषज्ञों ने एक नयी प्रकार की योजना तैयार की है जो आपको दिन भर ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करेगी।

अच्छा डायन प्लान कौन सा होता है। वही न जिसमें प्रोसेस्ड फूड कम हो। जो कुदरत के करीब हो। जिसमें ताजा आहार अधिक हो। तो आखिर क्या हो सकता है सबसे अच्छी आहार योजना। Image Courtesy- Getty Images

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन की सलाह है कि आपको रिफाइन कार्बोहाइड्रेट का सेवन नहीं करना चाहिये। ये आपकी ऊर्जा को कैद कर लेते हैं। इससे आपको दिन में आगे परेशानी हो सकती है।
Image Courtesy- Getty Images

इस समय कार्टिसोल और ऊर्जा का स्तर कुदरती रूप से कम हो जाता है। तो इस समय आपको काफी का एक कप पी लेना चाहिये। इस समय कॉफी पीने से आपको काफी फायदा होगा। बेहतर होगा अगर आप ब्लैक कॉफी पियें। Image Courtesy- Getty Images

नट्स का सेवन आपके लिए काफी मददगार होता है। एक शोध के अनुसार जो लोग सुबह बादाम खाते हैं, उन्हें दिन भर काफी कम भूख लगती है। बादाम में फाइबर होता है जो आपको पेट भरा होने का अहसास कराता है। साथ ही इसमें मौजूद ओमेगा फैटी-3 एसिड दिल को सेहतमंद रखता है। Image Courtesy- Getty Images

स्पाउट्स के सेवन से हमारे शरीर में एंजाइम बनते हैं। ये एंजाइम अन्न को पचने में मदद करते हैं। आप स्पाउट्स को सैंडविच के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें वसा नहीं होती और यह मोटापे और अन्य समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है। Image Courtesy- Getty Images

भोजन के बीच में एक गिलास पानी अथवा हर्बल टी पीजिये। जो लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पानी नहीं पीते उन्हें सिरदर्द और मूड खराब होने की समस्याओं से अधिक दो चार होना पड़ता है। Image Courtesy- Getty Images

इस समय आपको हल्की भूख लगनी शुरू हो जाती है। ऐसे में कुछ भी खाने के स्थान पर हेल्थी स्नैक्स का सेवन करें। आप ग्रीक स्टाइल योगार्ट और ब्ल बैरी का सेवन कर सकते हैं। इसकी मिठास बढ़ाने के लिए इस पर शहद भी डाला जा सकता है। Image Courtesy- Getty Images

डिनर को संतुलित रखें। इसे बहुत भारी न बनायें। यदि आप इस समय भारी और अधिक मसालेदार भोजन करेंगे तो इसका असर आपकी नींद पर पड़ेगा। साथ ही साथ आपको सीने में जलन और पाचन संबंधी अन्य समस्यायें भी हो सकती हैं। Image Courtesy- Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।