अधिक वजन होने से समझ आती हैं ये 11 बातें
अधिक वजन होना शरीर से संबंधित एक समस्या हो सकती है, लेकिन इसके कारण शर्मींदगी नहीं होनी चाहिए, कुछ लोगों को लगता है अधिक वजन होना एक प्रकार का अभिशाप है जबकि यह आपको बहुत कुछ सिखाता है।

मोटापा शरीर से संबंधित एक समस्या हो सकती है, लेकिन इसके कारण शर्मींदगी नहीं होनी चाहिए। कुछ लोगों को लगता है अधिक वजन होना एक प्रकार का अभिशाप है। अपने प्लस साइज के कारण वे लोगों के सामने आने से शरमाते हैं। जबकि वास्तव में आपका प्लस साइज आपको कई पाठ पढ़ा जाता है, इसके कारण आप कई बातें सीखते हैं। तो अधिक वजन को गम का नहीं खुशी का साथी बनाइये और हमेशा खुश रहिये।
image source - getty images

आपके आसपास मौजूद लोग आपको तभी स्वीकार करते हैं जब आप खुद को स्वीकार करते हैं। आपके मन में जिस तरह के खयाल आयेंगे लोग भी उसी तरीके का अनुसरण करेंगे और आपको उसी तरह महत्ता देंगे। इसलिए हमेशा अपने आप को अच्छा महसूस करायें, हर जगह अपनी सकारात्मक छवि पेश करें।
image source - getty images

आपके बारे में लोगों को जो भी खयाल हो, वह उनके लिए होता है न कि आपके लिए। लोगों के भद्दे विचार वही होते हैं जो उन्हें अपने अंदर दिखाई देते हैं, वास्तव में ऐसे लोग अपनी हीन भावना और अपने विचारों को सामने लाते हैं न कि आपके अंदर पैदा होने वाले विचारों कों। इसलिए उनकी बातों को उतना अधिक महत्व न दें।
image source - getty images

आप किसी से कम नहीं हैं। इस दुनिया में कोई भी ऐसा सख्स नहीं है जो आपको कमतर आंक सके। आपकी इजाजत या अनुमति के बिना आपको कोई भी कम नहीं आंक सकता है। आपकी अपनी अलग पहचान है और आप किसी से भी कम नहीं हैं।
image source - getty images

इस दुनिया में कई तरह की चीजें और माहौल होते हैं, वे सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के होते हैं। यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम वास्तव में देखना क्या चाहते हैं। अगर हम बुराइयां देखेंगे तो नकारात्मक विचारों से घिर जायेंगे और अगर हम अच्छाइयां देखेंगे तो हमारे अंदर सकारात्मक विचार आयेंगे।
image source - getty images

सुख और दुख सब जगह मौजूद है, बल्कि वास्तविकता यह है कि आदमी के अंदर ही ये चीजें मौजूद होती हैं। हम अपने बातों, विचारों, भावनाओं के आधार पर खुशी और दुखी होते हैं। अगर हमने सोच लिया कि हमेशा हम खुशी रहेंगे तो हमें कुछ भी दुखी नहीं कर सकता।
image source - getty images

आपके शरीर का आकार चाहे कुछ भी हो, आप भी औरों की तरह भगवान की सबसे खूबसूरत रचना हैं। आपके शरीर का वजन अधिक होने का मतलब यह नहीं कि आप जानवर या कुछ और हैं। दूसरे मनुष्यों की तरह ही आपके अंदर भी हर तरह के विचार, भाव और इच्छायें हैं।
image source - getty images

वजन अधिक होने का मतलब यह नहीं कि आप बतसूरत हो गये। आप बहुत खूबसूरत हैं, आपका शरीर भले ही आकर्षक न हो लेकिन आपके विचार औरों से अधिक सच्चे और खूबसूरत हैं। आपसे ज्यादा खूबसूरत इस दुनिया में कोई नहीं है।
image source - getty images

शरीर का आकार आपकी क्षमताओं को कम नहीं करता है। आपके शरीर के आकार से यह बिलकुल निर्धारित नहीं होता है कि आपकी क्षमता कम नहीं है। हमेशा अपने दिल की सुनें और वही करें जो आपको अच्छा लगे।
image source - getty images

आप किसी भी व्यक्ति को उसके रंग, रूप और बनावट के आधार पर नहीं आंक सकते हैं। आप कभी भी यह नहीं आंक सकते हैं कि आपके सामने जो व्यक्ति है उसके दिमाग में क्या चल रहा है। इसलिए अगर कोई बाहर से आकर्षक नहीं दिख रहा है तो वह अंदर से यानी अपने विचारों से बहुत खूबसूरत हो सकता है।
image source - getty images

आपके शरीर के वजन से अधिक विशाल आपकी भावनायें और आपके विचार हैं। आप अपने दिमाग से और अपने कर्म से अपने शरीर की तुलना में बहुत बड़े-बड़े काम कर सकते हैं। इसलिए हमेशा यही सोचें कि आपके शरीर से अधिक विशाल आप हैं।
image source - getty images

आपके शरीर की बनावट और आकार जो भी हो वह महत्वपूर्ण नहीं है, सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि आप कैसा अनुभव करते हैं। आपके अंदर आने वाले विचार और भाव ही आपको सबसे अलग बनाते हैं।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।