11 दवाओं से प्रभावित होती है यौन क्षमता

वर्तमान में लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, तनाव और सिरदर्द रोज की समस्या बनता जा रहा है। इससे बचाव के लिए लोग एंटीबॉयटिक दवाओं का सेवन करते हैं। इन दवाओं से आराम तो मिलता है लेकिन इनका साइड-इफेक्ट आपकी सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है। इसलिए जरूरी है दवाओं का सेवन करने से पहले एक बार चिकित्सक से सलाह अवश्य कीजिए।
iamge courtesy - getty images

डिप्रेशन और तनाव से बचने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं, इन दवाओं से दिमाग में सेरोटोनिन का स्राव होता है और तनाव में आराम मिलता है। तनाव के लिए प्रयोग की जाने वाली दवायें जैसे प्रोजैक (Prozac), जोलॉफ्ट (Zoloft) आदि दवायें यौन क्षमता को प्रभावित करती हैं। लेकिन अगर आप इन दवाओं के साइड-इफेक्ट से बचना चाहते हैं तो नियमित रूप से कॉर्डियो व्यायाम कीजिए।
iamge courtesy - getty images

अवसाद, मांसपेशियों में दर्द के लिए इस दवा का प्रयोग किया जाता है। लेकिन 1990 में हुए एक शोध के बाद इस दवा का प्रयोग नुकसानदेह माना जा रहा है। इस दवा के प्रयोग से यौन क्षमता कम हो जाती है।
iamge courtesy - getty images

गर्भनिरोधक से बचाव के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाओं के सेवन टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन प्रभावित होता है जो सीधे तौर पर यौन इच्छा से जुड़ा है, यह कामेच्छा को कम कर देता है। इसलिए गर्भनिरोधक गोलियों का प्रयोग सोच-समझकर कीजिए।
iamge courtesy - getty images

इस दवा का प्रयोग बिनाइन प्रोस्टेट हाइपरप्लेसिया यानी प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के दौरान किया जाता है। यह दवा पुरुषों के टेस्टोस्टेरॉन को प्रभावित करता है। यानी यह दवा सीधे तौर पर व्यक्ति की यौन क्षमता को कम करती है।
image courtesy - health.com

इस दवा का प्रयोग पुरुषों के लिए बालों की समस्या से बचाव के लिए किया जाता है। इसमें एक केमिकल (फिनास्टेराइड-finasteride) पाया जाता है जो सेक्स ड्राइव को कम करता है।
image courtesy - health.com

एलर्जी के उपचार के लिए प्रयोग की जाने वाली ये दवाईयां, जैसे - बेनाड्रिल (Benadryl) और क्लोर ट्रिमेटान (Chlor-Trimeton) भी आपके सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकता है। हिस्टामिनरोधी दवाओं के कुछ कंपोनेंट खांसी और जुकाम के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाओं में भी मिलते हैं।
iamge courtesy - getty images

अपने औषधीय गुणों के कारण ही भारत के 20 राज्यों में मारिजुआना को बेचने की अनुमति मिली है। लेकिन इसके सेवन से सेक्स क्षमता प्रभावित तो होती है साथ ही आप सही तरह से बेड पर प्रदर्शन भी नहीं कर पाते हैं।
iamge courtesy - getty images

जो लोग बाईपोलर डिसऑर्डर या सीजर (दिमागी बीमारी इसे जब्ती भी कहते हैं) से ग्रस्त होते हैं उन्हें टेग्रेटॉल (Tegretol) दिया जाता है। वास्तव में टेग्रेटॉल में प्रयोग किये जाने वाले कंपोनेंट यौनांगों की मांसपेशियों को प्रभावित करते हैं, जिससे सेक्स क्षमता कमजोर हो जाती है।
image courtesy - health.com

इन्हें नशीले पदार्थ भी कहा जाता है। दर्द से निजात दिलाने के लिए यह दवा भले ही आपके लिए वरदान साबित हो चुकी है, लेकिन इसका सेवन करने से आपकी यौन क्षमता कमजोर हो जाती है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि विकोडिन (Vicodin), ऑक्सीकोंटिन (OxyContin) और पर्कोसेट (Percocet) जैसी दवायें सेक्स क्षमता कम करती हैं।
iamge courtesy - getty images

केवल अमेरिका में लाखों लोग दिल को स्वस्थ रखने के लिए प्रोप्रेनॉलोल (propranolol) और मेटोप्रोलॉल (metoprolol) जैसी दवाओं का प्रयोग करते हैं जो दिल के लिए फायदेमंद तो है लेकिन यह सेक्स क्षमता को घटाता है।
image courtesy - health.com

अनियमित दिनचर्या और काम की अधिकता के कारण चिंता होना स्वाभाविक है, लेकिन इससे छुटकारा पाने के लिए लोग जैनेक्स दवा का सेवन करते हैं जो सेक्स क्षमता को कमजोर करता है।
image courtesy - health.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।