बहुत अधिक नींद के हैं 8 स्वास्थ्य जोखिम
नींद न आना एक गंभीर समस्या है, लेकिन अधिक सोना भी किसी समस्या से कम नहीं है, जिस तरीके से अनिद्रा हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह है उसी तरह अधिक सोने से भी हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

नींद का नहीं आना और ज्यादा आना दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। डाक्टरों का मानना है जो लोग 9 से 10 घंटे तक सोते हैं वे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से घिर जाते हैं। लम्बे समय तक सोने वाले रात को बेचैन इसलिए हो जाते हैं, क्योंकि वे अपना अधिक समय बिस्तर पर बिताते हैं। इसके कारण अवसाद की समस्या भी हो सकती है। आगे के स्लाइडशो में जानिये अधिक सोने से हमारी सेहत को किस तरीके से अधिक नुकसान होता है।
Courtersy_ Gettyimages

अधिक सोने का सीधा असर आपके मस्तिष्क पर होता है और इससे सोचने-समझने की शक्ति, सीखने की क्षमता व तर्क शक्ति प्रभावित होती है। कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि यदि आप हर रात छह घंटे से कम अवधि की नींद लेते हैं तो यह बहुत कम है। इसी तरह यदि आप हर रात आठ घंटे से ज्यादा समय तक सोते हैं तो इसका मतलब है कि आप बहुत ज्यादा नींद ले रहे हैं। ऐसा करने से बचें।
Courtersy_ Gettyimages

अधिक नींद के कारण आप ज्यादातर समय सुस्त महसूस रहते हैं तथा आपके शरीर की उर्जा वसा में तब्दील हो जाती है। शोध के अनुसार असक्रियता 21 फीसदी मोटापे को बढ़ाता है और आपका मोटापा अन्य बीमारियों को खुला न्यौता देता है। इसलिए 8 घंटे से अधिक ना सोएं।
Courtersy_ Gettyimages

अगर आप चैन की नींद सोना चाहते हैं तो समय से जाग जाइए। जी हां, अधिक देर की नींद सेहत पर बुरा असर डालती है। इसका सीधा असर आपके मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर पर पड़ता है जिसके कारण आपको सिरदर्द की परेशानी होती है। जो फिर आपको अन्य बीमारियों का कारण भी बन सकती है
Courtersy_ Gettyimages

अधिक देर तक बिस्तर में ही रहने की वजह से हमारे शरीर मे दर्द होने लगता है। इसके कारण कई बार दर्द कमर, कंधे और गर्दन तक पहुंच जाता है। शरीर के अंगो मे थकान रहती है, जिससे कोई भी काम करने मे परेशानी का अनुभव होता है। इसलिए आवश्यक नींद के बाद एक्सरसाइज जरूर करें।
Courtersy_ Gettyimages

ज्यादा नींद की वजह भी अवसाद होता है और अवसाद की वजह भी ज्यादा नींद होती है। इस बारे में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर करें। अवसाद के कई कारण होते हैं। कई बार अकेलेपन की वजह से लोग अवसाद से घिर जाते हैं और सिर्फ सोना ही पंसद करते हैं।
Courtersy_ Gettyimages

जो लोग 9 से 11 घंटे की नींद लेते हैं उन्हें हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा होती है। हांलाकि अभी तक नींद का हृदय से क्या कनेक्शन है इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इससे कर्डियोवस्कुलर बीमारियों का संबंध रहता है। इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए अधिक देर तक न सोयें।
Courtersy_ Gettyimages

ज्यादा नींद लेने वालों में मधुमेह की समस्या होने की संभावना ज्यादा होती है। अगर आप स्लीप ड्रंकनेस का शिकार हो जाते हैं तब आपका मन जागते हुए भी सोई हुई अवस्था में रहता है। इसी वजह से अधिक सोना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
Courtersy_ Gettyimages

कई अध्ययनों में ऐसा पाया गया है कि जो लोग 9 घंटे से ज्यादा सोते हैं उनकी मृत्यु दर 7 घंटे सोने वाले लोगों की तुलना में अधिक होती है। इसलिए अधिक नींद लेकर आप मौत को गले लगा रहे हैं।
Courtersy_ Gettyimages
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।