बच्चों को एक्सरसाइज़ कराने से पहले ध्यान रखें ये 7 बातें
व्यायाम बच्चों के पूर्ण विकास के लिए बेहद आवश्यक होता है। घूमना, दौड़ना, कूदना, खेलना, चढ़ना, उतरना ये बच्चों के व्यायाम के मनोरंजक तरीके होते हैं।

व्यायाम बच्चों के पूर्ण विकास के लिए बेहद आवश्यक होता है। घूमना, दौड़ना, कूदना, खेलना, चढ़ना, उतरना ये बच्चों के व्यायाम के मनोरंजक तरीके होते हैं। व्यायाम की मदद से बच्चे मोटापे की समस्या से भी दूर रहते हैं, और आगे चलकर ह्रदयरोग और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से बचे रहते हैं। चलिये जानें बच्चों को व्यायाम कराने के कुछ मनेरंजक तरीके -

अपने बच्चे के साथ रोजाना वॉक पर जाएं। जब भी बच्चा स्कूल से आए तब उसे थोड़ं से आराम के बाद शाम को किसी पार्क आदि में टहलाने ले जाएं। वहां पर टहले या फिर दौड़े, इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

बच्चों को पानी से खेलना बेहद पसंद होता है। ऐसे में बच्चे यदि खेल-खेल में स्वीमिंग करेंगे तो उनकी सेहत के लिए यह बेहद लाभकारी होता है। स्वीमिंग से बच्चे न सिर्फ आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं बल्कि शरीर में मजबूती लाने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए स्वीमिंग करना चाहिए।

बच्चों को गेंद से खेलना भी काफी अच्छा लगता है। इस खेल से बच्चे की आंखों की कसरत होती है तथा दिमाग भी तेज बनता है। हफ्ते में एक या दो दिन बच्चों के साथ यह खेल जरुर खेलें।

अपने बच्चे को शारीरिक गतिविधियां करवाएं। उसके सामने उछले-कूदे जिसको देख कर वह भी थोड़ा एक्टिव बने। ऐसा करने से शरीर स्ट्रेच होता है और उसमें लचीलापन आता है।

डांस भी एक किस्म की एक्सरसाइज होता है। इसे हर तरह के बच्चे पसंद करते हैं। भले ही उन्हें नाचना आता हो या फिर नहीं, लेकिन वह इसे खूब इन्जॉय करते हैं। इससे शरीर के हर भाग की अच्छी तरह से एक्सरसाइज हो जाती है।

स्केटिंग मोटापे से ग्रसित बच्चों को स्केटिंग करनी चाहिए। बच्चे जितना अधिक देर रोजाना स्केटिंग करेंगे उनका शारीरिक व्यायाम उतना ही बढ़ेगा। बच्चों को चाहिए कि स्केटिंग के जरिए अपने दोस्तों से प्रतियोगिता करें। इससे वे खेल-खेल में व्यायाम तो करेंगे ही साथ ही अपना मोटापा भी कम करेंगे।

साइकलिंग बच्चों को साइकिल चलाना बहुत पसंद होता है और जब यही साइकल उनको फिट बनाएगी तो निश्चित तौर पर बच्चे उसे चलाना पसंद करेंगे। जी हां, रोजाना कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने से बच्चे आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।