नटखट कान्हा को इसलिए पसंद था मक्खन, जानें इसके 8 फायदे!
मक्खन में विटामिन ए, विटामिन ई और कुछ फैटी एसिड पाये जाते हैं। जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। लेकिन यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आखिर कौन सा मक्खन हमारे लिये उपयुक्त होता है? पीले मक्खन की अपेक्षा घर में बना सफेद मक्खन कैलोर

मक्खन में कैलोरी काफी ज्यादा होने के कारण अक्सर वजन बढ़ने के डर से लोग इसे खाना पसंद नहीं करते। लेकिन क्या सच में मक्खन सेहत के लिए नुकसानदेह होता है? जी नहीं, क्या आप जानते हैं कि मक्खन में तमाम जरूरी विटामिन और एंटीआक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसके अलावा गाजर के बाद मक्खन ही एक ऐसी चीज है, जिसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन ई और कुछ फैटी एसिड भी होते हैं। जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि आखिर कौन सा मक्खन हमारे लिये उपयुक्त होता है? पीले मक्खन की अपेक्षा घर में बना सफेद मक्खन कैलोरी में कम होता है और अगर इसे सीमित मात्रा में लिया जाये तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए मक्खन के फायदों के बारे में जानते हैं।
Image Source : blogspot.com

घर में बना सफेद मक्खन पीले मक्खन की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होता है। क्योंकि यह दूध से सीधे निकाला जाता है। साथ ही यह शरीर द्वारा जल्दी ही पचा लिया जाता है। इसमें चूंकि किसी तरह के प्रीजर्वेटिव्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता जिसके कारण यह यलो बटर की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होता है। इसमें पानी ज्यादा होता है और सोडियम की मिलावट नहीं होती। आइए जानें, संतुलित मात्रा में घर के बने मक्खन का सेवन आपको सेहत से संबंधित किन गंभीर समस्याओं से बचाता है।
Image Source : Getty

सफेद मक्खन में आयोडीन की मात्रा अधिक होने के कारण यह थायरॉइड के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ए थायरॉइड ग्लैंड के काम-काज और इसे मजबूत बनाने में मददगार होता है।
Image Source : Getty

मेडिकल रिसर्च काउंसिल के शोध के अनुसार, जो लोग घर में बने मक्खन का सेवन करते हैं उन्हें दिल के रोगों का खतरा आधा होता है। इसमें विटामिन ए, डी, के2 और ई के अलावा लेसिथिन, आयोडीन और सेलेनियम जैसे तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
Image Source : Getty

सफेद मक्खन में मौजूद कोलेस्ट्रॉल और फैट बच्चों के दिमागी विकास के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही यह बच्चों की आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बच्चों की आंखों की रोशनी बनी रहे इसलिये उन्हें दूध और मक्खन खिलाना चाहिये।
Image Source : Getty

मक्खन में विटामिन्, मिनरल और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसलिए दांतों और हड्डियों से जुड़े रोग, खासतौर पर ओस्टियोपोरोसिस के उपचार में सफेद मक्खन का सेवन फायदेमंद होता है।
Image Source : Getty

हमारे शरीर को कैल्शियम सोखने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है और मक्खन में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए विटामिन डी की कमी वाले लोगों को इसे नाश्ते में खाना चाहिए।
Image Source : Getty

मक्खन में मौजूद फैटी एसिड कैंसर से बचाव में बहुत मददगार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होने के कारण यह कैंसर या ट्यूमर से रक्षा करता है। इसके अलावा यह त्वचा की फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा करते हैं, तभी तो शिया बटर को एंटी एजिंग क्रीम के लिये प्रयोग किया जाता है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।