ज्यादा काजू खाने के दुष्प्रभाव
थोड़ी मात्रा में काजू के सेवन न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन अधिक मात्रा में काजू कई प्रकार के दुष्प्रभाव का कारण बन सकता है।

काजू को ड्राईफ्रूट का राजा कहा जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। स्वाद और सेहत में वाकई काजू का कोई जोड़ नहीं है, काजू का सेवन रोजाना करने से अनेक फायदे होते हैं। थोड़ी मात्रा में काजू के सेवन न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन अधिक मात्रा में काजू कई प्रकार के दुष्प्रभाव का कारण बन सकता है। एलर्जी या सिर दर्द की समस्या होने पर यह निर्धारित करने के लिए की काजू आपके आहार के लिए उपयुक्त है, अपने पोषण या चिकित्सा से परामर्श करें। image courtesy : getty images

काजू में कैलोरी की अधिक मात्रा के कारण इसके अधिक सेवन से अनावश्यक वजन बढ़ने लगता है। लगभग 30 ग्राम काजू 163 कैलारी और 13.1 फैट होता है। हालांकि इसमें पाया जाने वाला फैट स्वस्थ प्रकार का होता है लेकिन फिर भी इसको अधिक मात्रा में खाने से वजन बढ़ने लगता है। image courtesy : getty images

संयुक्त राज्य अमेरिका में काजू एलर्जी की समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। दिसंबर 2003 के अंक में जर्नल रिपोर्ट के अनुसार, एक ही परिवार के लगभग एक तिहाई बच्चों को एक साथ काजू से एलर्जी समस्या हो गई थी। काजू को खाने से एलर्जी कभी-कभी घातक भी हो सकती है। इसलिए सांस लेने में कठिनाई, पित्ती, चकत्ते, खुजली, उल्टी या दस्त जैसे एलर्जी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर सलाह लेना महत्वपूर्ण होता है। image courtesy : getty images

नमकीन काजू आसानी से उपलब्ध होने वाला नाश्ते का विकल्प है। साथ ही यह बहुत स्वादिष्ट भी होता है। लेकिन फिर भी उच्च रक्तचाप वाले लोगों को इससे बचना चाहिए क्योंकि इसमें सोडियम का उच्च स्तर होता है। image courtesy : getty images

अगर आप सिर दर्द और माइग्रेन से पीड़ित हैं, तो आपको काजू के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें अमीनो एसिड की मौजूदगी सिर दर्द पैदा कर सकती है। image courtesy : getty images

कई शोध यह बात साबित सामने आई है कि ज्यादा मात्रा में काजू के सेवन से रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि होती है। मधुमेह से पीड़ित लोगों को इसके सेवन के समय अपनी रक्त शर्करा की निगरानी करनी चाहिए। और इसके अनुसार अपनी मधुमेह दवाओं की खुराक को समायोजित करें। image courtesy : getty images

क्योंकि काजू रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित करता है, इसलिए कुछ मामलों में काजू सर्जरी के दौरान और बाद रक्त शर्करा नियंत्रण में हस्तक्षेप करता है। ऐसे में सर्जरी से पहले कम से कम 2 सप्ताह पहले काजू का अधिक सेवन बंद कर देना चाहिए। image courtesy : getty images

हालांकि काजू विटामिन और मिनरल का एक समृद्ध स्रोत प्रदान करता है। और गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक नाश्ते का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आपको एलर्जी की समस्या होती है तो गर्भावस्था के दौरान खुद को और अपने बच्चे को एलर्जी से बचाने के लिए इस नट से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती को नमकीन काजू खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें सोडियम की उच्च स्तर के कारण रक्तचाप बढ़ सकता है। image courtesy : getty images

काजू को बहुत ज्यादा खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे मौजूद ऑक्सलेटेस तत्व किडनी या गॉलब्लैडर में स्टोन के गठन के साथ यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हो सकता है। इसलिए गॉलब्लैडर से पीड़ित व्यक्ति को ध्यान रखना चाहिए। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।