दही और भूना हुआ जीरा

गर्मी में सबसे अधिक समस्या अपच की होती है। गर्मी के कारण लोगों को खाना अच्छे से नहीं पचता जिसके कारण उन्हें उल्टी हो जाती है या दस्त लग जाते हैं। अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को ऐसी समस्या होती है तो एक कटोरी दही में दो चम्मच भूने हुए जीरे को पीसकर मिलाएं और फिर इसे खाएं। इससे पाचनक्रिया से जुड़ी समस्या दूर दोती है और पेट खराब नहीं होता।
अल्सर दूर करे दही और शहद

अगर गर्मी में अल्सर की समस्या होती है तो दही और शहद मिलाकर खाएं। वैसे तो दही अपने आप में काफी हेल्दी माना जाता है लेकिन जब आप इसमें शहद मिलाकर खाते हैं तो ये दस गुना अधिक स्वास्थ्यवर्द्धक बन जाता है और एंटीबायोटिक की तरह काम करता है।
वजन घटाने के लिए दही में काली मिर्च

अगर तेजी से वजन घटाने की इच्छा है तो रोजाना एक महीने तक दही में काली मिर्च मिलाकर खाएं। वजन घटाने के लिए सबसे पहले काली मिर्च को थोड़ा भून लें। फिर इसे दही में मिलाएं। उसके बाद इसमें एक चुटकी काला नमक मिला लें। अब इसे खाएं। इससे एकस्ट्रा फैट बर्न होता है।
वजन बढ़ाने के लिए दही और ड्राई फ्रूट्स

अगर किसी को शरीर में कमजोरी रहती है या हड्डियों में दर्द रहता है तो दही में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाएं। एक कटोरी दही में बादाम, काजू, किशमिश, खजूर, अखरोट और अंजीर मिलाकर रोजाना ब्रेकफास्ट में खाएं। इससे वजन बढ़ता है और याद्दाश्त भी तेज होती है।
पाइल्स ठीक करे दही और अजवाइन

पाइल्स की समस्या गर्मी में नर्क के दर्शन करा देती है। ऐसे में पाइल्स तो किसी को ना हो। लेकिन अगर किसी को पाइल्स है और गर्मी में उसकी हालत काफी खराब हो गई है तो उसे दही में अजवाइन मिलाकर खिलाएं। दही में अजवाइन मिलाकर खाने से पाइल्स की समस्या दूर होती है।