उम्र के हिसाब से आहार

आपका खानपान आपकी उम्र के अनुसार होना चाहिए। हर उम्र की अपनी पोषक आवश्यकतायें होती हैं और आपको उनका खयाल रखना ही चाहिए। आप 50 की उम्र में 20 की उम्र जैसा आहार नहीं खा सकते। इसलिए आपको अपनी उम्र के हिसाब से अपने खानपान के व्यवहार में बदलाव करते रहना चाहिए। आइए जानते हैं कि किस उम्र में आपको किस प्रकार का आहार लेना चाहिए। image courtesy : getty images
20 की उम्र के बाद

ट्वेंटीज के बाद आपको एक वयस्‍क की तरह खाना खाना चाहिए और आजीवन स्वस्थ खाने की आदतों का आधार तैयार करना शुरू कर देना चाहिए। अब आधी रात में निकटतम फास्‍ट फूड लेना का समय नहीं है। इसकी बजाय, तीन भोजन और प्रतिदिन दो या तीन स्‍नैक्‍स का कार्यक्रम बना लें। image courtesy : getty images
उच्च पोटेशियम युक्त फल और सब्जियां

यूएसडीए के अनुसार, उम्र के बीसवे दशक में ज्यादातर महिलाएं स्वस्थ हृदय और मांसपेशियों की जरूरत का लगभग आधा पोटेशियम लेती है। ऐसे में केले, टमाटर, संतरे और टमाटर के रूप में पोटेशियम युक्त फल और सब्जियां इन आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। image courtesy : getty images
कैल्शियम युक्त आहार

कैल्शियम आपके आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। यह न केवल आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि साथ ही मांसपेश‍ियों की अच्छी सेहत के लिए भी जरूरी होता है। आपको चाहिए कि कम से कम 1000 मिलीग्राम कैलिशयम का सेवन रोजाना करें। अपने आहार में कम वसा और नोनफेट दूध, दही और पनीर उत्पादों में शामिल करना सुनिश्चित करें। image courtesy : getty images
साबुत अनाज

चीनी से लदे अनाज की जगह साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल करें। जबकि ज्यादातर वयस्क प्रतिदिन सिफारिश की र‍ाशि से आधे फाइबर की मात्रा खाते हैं। image courtesy : getty images
तीसवां दशक (तीस की उम्र)

बच्चे, परिवार, कैरियर ... सही खाने के लिए समय या ऊर्जा कहां है? इस उम्र में, कुछ लोगों को उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल या मधुमेह के रूप में एक अस्वास्थ्यकर जीवन शैली के प्रभाव को महसूस होना शुरू हो जाता है। स्वस्थ आहार और आसान व्यंजनों की तलाश और कैलोरी को नियंत्रण में रखने का यहीं सही समय है। image courtesy : getty images
उच्च फोलेट खाद्य पदार्थ

फोलेट जैसे संतरे का रस, दृढ़ साबुत अनाज, दाल, ब्रोकोली और पालक जैसे खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। अध्ययन के अनुसार, फोलेट हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है, और गर्भावस्था के दौरान न्यूरल ट्यूब दोष को रोकने में भी मदद करता है। image courtesy : getty images
एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स

प्रोटीन जैसे लीन मीट, चिकन और पोर्क में एनर्जी को बढ़ने वाला विटामिन बी होता है। इसलिए इस उम्र में एनर्जी को बढ़ाने के लिए विटामिन बी को अपने आहार में शामिल करें। image courtesy : getty images
फल और सब्जियां

इनमें फीटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्‍सीडेंट युक्त यौगिक होते हैं जो कैंसर और हृदय रोग जैसी स्थितियों को रोकने में मदद करते हैं। अन्य खाद्य पदार्थ जो फीटोन्यूट्रिएंट्स से उच्‍च है उनमें डार्क चॉकलेट और रेड वाइन शामिल हैं। image courtesy : getty images
चालीसवें वर्ष में

इस अवधि के दौरान आपका जीवन धीमा होना शुरू हो जाता है, और अतिरिक्त पाउंड आपके पेट और कूल्हों में दिखाई दे सकता है। साथ ही उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए डॉक्‍टर के पास जाना पड़ सकता है। इस समय आपका काम भोजन और व्यायाम की आदतों में सुधार करके आकार में खुद को वापस लाना है। image courtesy : getty images