शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक है तो खाएं ये 5 फूड
अगर आपके शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शरीर में सोडियम को कम करने का सबसे अच्छा तरीका पोटेशियम से भरपूर आहारों का सेवन करना है।

शरीर में सोडियम की आवश्यकता को पूरा करने का महत्वपूर्ण स्रोत नमक होता है और हमारे शरीर में नमक की आवश्यक मात्रा बहुत महत्वपूर्ण होती है। लेकिन इसकी कमी और अधिकता दोनों ही शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए हमें दिनभर में 6 ग्राम यानी एक छोटी टी-स्पून से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। लेकिन हम उससे ज्यादा मात्रा में इसकी खपत करते हैं। लेकिन अगर आप शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शरीर में सोडियम को कम करने का सबसे अच्छा तरीका पोटेशियम से भरपूर आहारों का सेवन करना है। यह द्रव और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखता है।

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए कितने फायदेमंद है, इस बात से सभी वाकिफ है। यहां तक कि ड्राई फ्रूट्स को न्यूट्रिशयस और हेल्दी स्नैक्स के रूप में जाना जाता है। किशमिश, खुबानी और प्रून जैसे ड्राई फ्रूट्स भी पोटेशियम के स्रोत हैं। मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर से अतिरिक्त नमक से छुटकारा मिल सकता है।

बीन्स भी पोटेशियम का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सोडियम-पोटेशियम के संतुलन को बनाएं रखने के लिए हमें खूब सारा पोटेशियम प्रदान करता है। इसलिए अगर आप अपने शरीर में सोडियम की अधिक मात्रा को कंट्रोल करना चाहते हैं तो बीन्स का सेवन करें।

केला, दुनियाभर में सबसे अधिक लोकप्रिय फल, कई संभावित स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फल में पोटेशियम अधिक, लेकिन सोडियम कम मात्रा में होता है और इससे तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को रिस्टोर करने में मदद मिलती है।

नमक वाले आहार खाने से आपको कई घंटो तक फूला हुआ और झल्लाहट महसूस होती है। चूंकि सोडियम आपके शरीर के पानी को बनाए रखता है और आपको पेट की परेशानी से बचने के लिए अपने भोजन में सोडियम को कम करना होगा। अधिक नमक से बचने के लिए पोटेशियम युक्त संतरे के जूस का एक गिलास बेहतरीन विकल्प है।

जब हरी पत्तेदार सब्जियों की बात आती है तो पालक से अच्छा विकल्प कोई ओर हो ही नहीं सकता है। यह हरी पत्तेदार सब्जी पोटेशियम से भरपूर होने के कारण, शरीर पर सोडियम के प्रभाव से होने वाली ब्लिंटिंग को दूर करती है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।