सर्दी में रोजाना करें इन 5 फूड का सेवन, नहीं होगी कोई बीमारी
पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही हैं। इस बदलते मौसम में सर्दी जुकाम हो सकता हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और फ्लू से खुद को बचाने की जरूरत हैं। इससे बचने का एक अच्छा तरीका यह हैं कि आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने

अदरक की चाय आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसमें एंटी इंफ्लामेंटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो आपको जुकाम और फ्लू से बचाती हैं।

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता हैं जो कॉमन कोल्ड को रोकने में मदद करता हैं। यह पर्यावरण प्रेरित बीमारियों से शरीर को बचाता हैं।

डार्क चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडेंट्स युक्त थियोब्रोमाइन होती हैं जो खांसी के उपचार में मदद करती हैं। यह ब्रोन्काइटिस से पीड़ित लोगों और कफ के लक्षणों वाले रोगी के इलाज में सहायक होती हैं।

शीतऋतु में जुकाम और फ्लू का सामना करने के लिए गर्म-गर्म चिकन नूडल सूप एक अच्छा आहार हैं। इसमें एंटी इंफ्लामेंटरी गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर में गर्मी महसूस होती हैं और यह आपके श्वसन तंत्र में सूजन को कम कर सकता हैं।

ग्रीक दही प्रोबायोटिक्स से भरा होता हैं। इसमें प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा होती हैं। इसके सेवन से जुकाम से मुकाबला करने में सहायता मिलती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।