वर्कआउट के समय खायें ये हेल्दी स्नैक्स
वर्कआउट के समय पौष्टिक स्नैक्स की बहुत जरूरत होती है, क्योंकि ये मांसपेशियों को मजबूत कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसलिए वर्कआउट से पहले और बाद में हेल्दी स्नैक्स का सेवन कीजिए।

वर्कआउट और नाश्ता
वर्कआउट के समय पौष्टिक नाश्ते की बहुत जरूरत होती है। वर्कआउट के बाद प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्वों को बहुत जरूरत होती है। क्योंकि ये मांसपेशियों को मजबूत कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। तो अगर आप भी वर्कआउट करते हैं तो वर्कआउट से पहले और वर्कआउट के बाद शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए ये स्नैक्स जरूर खायें।
image source - getty images

खजूर और पीनट बटर
खजूर मीठा होता है लेकिन यह बहुत पौष्टिक भी होता है, इसलिए खजूर के साथ एक चम्मच पीनट बटर भी खायें। खजूर में फाइबर होता है जो रक्त संचार को बढ़ाकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। खजूर को आप अपने साथ जिम में भी आसानी से ले जा सकते हैं।
image source - getty images

अंडा खायें
वर्कआउट से पहले और वर्कआउट के बाद उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं। 2 अंडे में 9 ग्राम प्रोटीन होता है, इसके अलावा इसमें एमीनो एसिड होता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। अंडा खाने के बाद शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।
image source - getty images

पिस्ता और किशमिश
सूखे मेवे सेहत से भरपूर होते हैं और वर्कआउट के समय इनका सेवन करने से तुरंत ऊर्जा मिलती है। लेकिन अगर सूखे मेवे में आप पिश्ता और किशमिश का सेवन करें तो यह अधिक फायदेमंद होगा। पिस्ता में पोटैशियम (वर्कआउट के समय पसीने से पोटैशियम निकलता है) होता है जो कि वर्कआउट के बाद बहुत जरूरी है। किशमिश में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो मांसपेशियों के लिए जरूरी है।
image source - getty images

फलों का जूस
ताजे फलों के जूस में सभी फलों में सभी प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं। यह पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। एक कप फलों के जूस में 30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, वर्कआउट के बाद खोई हुई शारीरिक शक्ति को ऊर्जा पहुंचाने के लिए यह पर्याप्त है।
image source - getty images

चॉकलेट मिल्क या सोयामिल्क
इन दोनों स्नैक्स से भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है। वर्कआउट के बाद इनमें पाये जाने वाले ये तत्व मांसपेशियों की मरम्मत करते हैं। इसके अलावा इनमें कैल्सियम भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
image source - getty images

केला खायें
वर्कआउट के बाद शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के लिए केले का सेवन कीजिए। केले में कार्बोहाइड्रेट्स होता है जो ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जो नर्वस सिस्टम को सुचारू करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
image source - getty images

सेब खायें
वर्कआउट के बाद स्नैक्स में सेव का सेवन कर सकते हैं। सेब में पोटैशियम, कैल्सियम, फोस्फोरस और मैग्नीशियम, आयरन जैसे लगभग सभी पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
image source - getty images

अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन अंकुरित मसूर की दाल का वर्कआउट से पहले सेवन आपके वर्कआउट की पूरी भरपाई करता है। इसमें विटामिन बी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
image source - getty images

ओट्स खायें
वर्कआउट के दौरान बेहतरीन नाश्तों में ओट्स को भी शामिल कर सकते हैं। ओट्स में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट रक्त में प्रवाहित होकर आपके शरीर को ऊर्जा देता है, और थकान दूर करता है। ओट्स में विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर के तनाव को कम करने में मदद करता है और कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में तब्दील में भी इसका बहुत महत्व है।
image source - getty images

दही खायें
वर्कआउट के पहले और वर्कआउट के बाद शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए दही का सेवन कीजिए। दही में मैग्निशियम की मात्रा सबसे अधिक होती है जिससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। दही को छाछ, लस्सी या शेक में दूध की जगह दही का प्रयोग कर सकते हैं। वर्कआउट के दौरान तुरंत थकान न हो इसके लिए जरूरी है कि आप खाली पेट वर्कआउट के बजाय दही जैसे हल्के स्नैक्स से अपना स्टैमिना बढ़ायें।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।