खाना खाने का ये है बेस्ट टाइम, हमेशा रहेंगे स्वस्थ
केवल अच्छा खाने से ही सेहत अच्छी नही हो सकती है। इसके लिए खान पीने का समय पर भी सही होना चाहिए। क्यों कि हमारे शरीर की कार्यप्रणाली निरंतर चलती रहती है और समय-समय पर शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती रहती है। इसलिए भोजन भी निर्धारित समय पर करना

सुबह नाश्ते का एक आइडियल टाइम सुबह 7 से 8 बजे के बीच होता है। सुबह 10 बजे के बाद अगर आप नाश्ता करते हैं तो यह ठीक सही नही माना जाता है। सुबह उठने के आधे घंटे के बाद नाश्ता करना सबसे सही होता है।

लंच यानी दोपहर का खाना हमेशा साढ़े 12 बजे से 2 के बीच में करना चाहिए। यह खाना खाने का आइडियल टाइम है। अगर आप 4 बजे के बाद लंच करते हैं तो इससे आपको पोषक पदार्थ मिले न मिले पर नुकसान जरूर हो सकता है। लंच और ब्रेकफास्ट के बीच में कम से 4 घंटे का गैप होना चाहिए।

रात के भोजन का आइडियल टाइम शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक का होना चाहिए। रात 10 बजे के बाद खाना खाना सेहत के लिहाज़ से ठीक नही होता है। क्यों कि इससे आपका सोने का समय प्रभावित होगा। विशेषज्ञों की मानें तो सोने से 3 घंटे पहले खाना चाहिए।
Image Source: Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।