फल पर बैठने वाली मक्खियों से छुटकारा पाने के तरीके
अक्सर हम देखते हैं कि मीठे फलों को काट कर रखा नहीं कि मक्खियां लगी उसपर मंडराने। अगर आप भी फलों पर बैठने वाली मक्खियों से छुटकारा पाना चाहते है, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं।

अक्सर हम देखते हैं कि मीठे फलों को काट कर रखा नहीं कि मक्खियां लगी उसपर मंडराने। फलों की मीठी खुशबू न केवल हमें बल्कि मक्खियों को भी अपनी ओर आकर्षित करने लगती हैं, लेकिन मक्खियों का फलों पर आना हमारे लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आप भी फलों पर बैठने वाली मक्खियों से छुटकारा पाना चाहते है, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं। जीं हां घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से आप इन मक्खियों को अपने जाल में फंसा सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ उपायों की जानकारी इस स्लाइड शो के माध्यम से लेते हैं।

ज्यादा पके या सड़े फल हमारे किसी काम के नहीं होते हैं, लेकिन मक्खियों को यह बहुत पसंद होते हैं। इसलिए फलों पर बैठने वाली मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए आप एक जार में दो सड़े फलों के टुकड़े रखें इसे प्लास्टिक शीट से ढंक दें और रबर बैंड से बांध दें। अब मक्खियों के प्रवेश के लिए इस शीट में कुछ छेद कर दें। इस खुशबू से मक्खियां अंदर तो चली जायेगी लेकिन बाहर नहीं निकल पाएंगी।

वाइन की बोतल का जाल बनाकर भी आप फलों पर आने वाली मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह मक्खियों से छुटकारा पाने का बहुत ही बढिया प्राकृतिक तरीका है। जीं हां इन मक्खियों को दे शराब की पार्टी फिर देखें इसका असर। एक बोतल में थोड़ी सी वाइन छोड़कर उसका ढक्कन खुला ही रखकर, बोतल को किचन की खिड़की के पास रख दें। वाइन की खुशबू इन मक्खियों को इस बोतल में जाने को मजबूर कर देगी। लेकिन इसका मजा लेने के लिए आने वाली मक्खियां बोतल में ही फंस कर रह जायेगी।

मक्खियों को खमीर फलों की खुशबू अच्छी लगती है, और एप्पल साइडर सिरका सेब का खमीर निकालकर बनाया जाता है और इसकी खुशबू मक्खियों को बेहद पसंद होती है। इसलिए आप मक्खियों को पकड़ने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका एक कप गर्म करे और उसे बोतल में भरकर मक्खियां आने वाली जगह पर रख दें। इसको गर्म करने से मक्खियों को आकर्षित करने वाली खमीर प्रक्रिया ज्यादा सक्रिय हो जाती है। सिरके की खुशबू के कारण मक्खियां इस बोतल में प्रवेश करेंगी लेकिन फिर वापस उड़ नहीं पाएंगी।

कुछ ऐसे आवश्यक तेल जैसे वेंडर, नीलगिरी, पुदीना, और लेमन ग्रास भी है जो अपनी खुशबू के लिए नहीं बल्कि मक्खियों को भागने में आपके बहुत काम आते हैं। अपने बेडरूम, और रसोई घर में इसे छिड़कने ने मक्खियां यहां नहीं आती हैं।

अध्ययन बताते हैं कि ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप मक्खियों को आकर्षित करने में मदद करता है। आप मक्खियों को पकड़ने के लिए दो चम्मच ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप को एक जार में डालकर फिर उसके ऊपर कुछ इंच तक पानी भरें। मक्खियां ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप की महक से जार में आएंगी और पानी में डूब जाएंगी।
Image Source : radikaexim.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।