बालों को प्राकृतिक रूप से घना बनाने के टिप्स
अगर रोज 100 बाल से अधिक गिर रहे हैं तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें, आंवला, एलोवेरा, दही, अंडा शहद आदि के प्रयोग से आपके बाल प्राकृतिक रूप से मजबूत, काले और घने हो सकते हैं।

अनियमित लाइफस्टाइल, खानपान में पौष्टिक तत्वों की कमी और बढ़ते प्रदूषण के कारण बालों की समस्यायें बढ़ रही हैं। बालों का गिरना और बालों का टूटना प्रमुख समस्या हैं। अगर रोज 60-100 बाल गिरते हैं तो इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं, लेकिन इससे अधिक बाल गिर रहे हैं तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि इसके कारण आप गंजे हो सकते हैं। प्राकृतिक तरीकों को आजमाकर आसानी से अपने बालों को घना और मजबूत बना सकते हैं।
image courtesy - getty

एलोवेरा बालों के लिए वरदान की तरह है, यह प्राकृतिक शैंपू है जो बालों को चमकदार और मुलायम बनाकर उन्हें जड़ से मजबूत बनाता है। एलोवेरा को सीधे बालों में नहाने से एक घंटे पहले लगायें, फिर उसके बाद शैंपू से बालों को साफ कीजिए। एक महीने तक ऐसा करने से बालों के गिरने की समस्या दूर हो जायेगी।
image courtesy - getty

शैंपू के अधिक इस्तेमाल और गलत ब्रांड के शैंपू के प्रयोग से भी बालों के गिरने की समस्या होती है। कुछ लोग बालों में रोज शैंपू करते हैं जिसके कारण यह समस्या हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो उन लोगों को ही रोज शैंपू करना चाहिए जिनके बाल ज्यादा ऑयली हों, सामान्य बालों में रोज शैंपू न करें।
image courtesy - getty

आंवला न केवल खाने में सेहतमंद है बल्कि यह बालों को भी मजबूत बनाता है। बालों में आंवला लगाने से बाल मजबूत और घने होते हैं। आंवले को सूखाकर पानी से साथ मिलाकर बालों में नियमित लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है।
image courtesy - getty

बालों का मसाज करने से भी बाल घने और मुलायम होते हैं। नारियल और जोजोबा तेल को हल्का गरम करके बालों में बलों में मालिश कीजिए। तेल से मालिश करने के बाद बालों को गरम तौलिये में लपेटिये, इससे बालों को अतिरिक्त कंडीशनिंग मिलती है।
image courtesy - getty

बालों में कई तरह के प्रयोग करने के कारण भी बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं, इसलिए बालों में प्रयोग करने से बचें। बालों को नियमित रूप से रंगना, हेयर ड्रॉयर का अधिक प्रयोग करना, बालों को सीधा या घुंघराला बनाने के लिए गरम रॉड का सहारा लेना, आदि प्रयोग आपके बालों को कमजोर करते हैं।
image courtesy - getty

बालों के गिरने का एक प्रमुख कारण तनाव भी है। तनाव और अवसाद के कारण भी बाल गिरने लगते हैं, इसलिए तनाव से बचने की कोशिश कीजिए। तनाव से बचने के लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम कीजिए।
image courtesy - getty

केला, शहद और नींबू का पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से बाल मजबूत और घने होते हैं। इन तीनों को मिलाकर हेयर पैक बनाइये और नहाने से आधे घंटे पहले बालों में लगाइये, फिर बालों को सामान्य पानी से धो लीजिए। एक महीने तक ऐसा करने से बालों के गिरने की समस्या दूर हो जायेगी।
image courtesy - getty

दही खाने के अलावा बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। एक कटोरी दही में दो चम्मच नींबू मिलाकर पेस्ट बना लीलिए, इसे बालों में लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बलों को सामान्य पानी से धो लें। इससे बालों का डैंड्रफ दूर होगा और बाल घने और मुलायम होंगे।
image courtesy - getty

एक कटोरे में अंडे का पीला भाग लें, इसमें दो चम्मच शहद और दो चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर पेस्ट बना लीजिए। इसे 10 मिनट के लिए बालों में लगाकर सादे पानी से धो लें। रोज ऐसा करने से बाल मजबूत और घने होते हैं।
image courtesy - getty

बालों को मजबूत बनाने और नये बालों को उगाने में संतुलित और पौष्टिक आहार की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रोटीन के पर्याप्त सेवन से ही हमारे बाल मजबूत होते हैं और नये बाल उगते हैं। प्रोटीन के अलावा विटामिन बी, जिंक, ऑयरन और कॉपर भी बालों के लिए जरूरी है। इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दीजिए।
image courtesy - getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।