कौन सा ब्रेड है हेल्दी

ब्रेड आज नाश्ते का सबसे अहम हिस्सा है। ये बड़ों से लेकर बच्चों तक के टिफिन में पहुंच गया है। सामान्यतौर पर लोग दो तरह के ब्रेड के बारे में ही जानते हैं- व्हाइट और ब्राउन ब्रेड। इसमें से लोग ब्राउन ब्रेड ही स्वास्थ्य की दृष्टि से सही मानते हैं। लेकिन इन दोनों के अलावा भी अन्य प्रकार के भी ब्रेड होते हैं। ऐसे में हेल्दी ब्रेड का चुनाव करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। आपकी इस परेशानी को समझते हुए ही यहां इस स्लाइडशो में आपको हेल्दी ब्रेड चुनने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
सभी ब्राउन ब्रेड हेल्दी नहीं

ब्राउन ब्रेड लोग इसलिए लेते हैं क्योंकि वो गेहूं के आटे से बनता है। लेकिन जरूरी नहीं कि सभी ब्राउन ब्रेड गेहूं के आटे के ही बनते हों। ब्रेड खरीदने से पहले पैकेट पर लिखे इसके घटकों के बारे में अवश्य पढ़ें। यदि उसमें ‘एनरिच्ड’ लिखा है तो मतलब इसमें मैदे का प्रयोग किया गया है।
रंग का हुआ है इस्तेमाल

ब्रेड चुनते वक्त पैकेट जरूर देखें। अगर पैकेट में लिखे इन्ग्रेडिएंट्स में कारमेल के प्रयोग के बारे में लिखा है तो समझ लें कि इसमें रंग मिला हुआ है और रंग के जरिये इसे ब्राउन बनाया गया है। हेल्दी ब्रेड चुनने का एक ही तरीका है उसके इन्ग्रेडिएंट्स। जिसमें इन्ग्रेडिएंट्स सबसे कम होते हैं वही ब्रेड सबसे हेल्दी होता है।
फर्मेंटेड ब्रेड भी हैं हेल्दी

फरमेंटेड ब्रेड अपने अजीब से स्वाद के कारण लोगों को पसंद नहीं आते। जबकि फरमेंटेड ब्रेड में हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को बैलेंस करते हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने में मदद करते हैं।
नटी ब्रेड में प्रोटीन है भरपूर

जब आप नटी ब्रेड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो बादाम वाले नटी ब्रेड लें। इसमें विटामिन औप प्रोटीन प्रचूर मात्रा में होती है जिस कारण ये काफी हेल्दी माने जाते हैं।