ये 10 संकेत बताते हैं कि आपको नये डॉक्टर और इलाज की है जरूरत
ये भी बहुत जरूरी है कि हम जिस डॉक्टर से अपना इलाज करवाने जा रहे हैं, हमें उस डॉक्टर पर यकीन हो। ऐसा न होने पर शायद डॉक्टर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, लेकिन आपके लिए इसका नुकसान हो सकता है।

अक्सर सलाह दी जाती है कि कोई भी स्वास्थ्य समस्या होने पर हमें डॉक्टर की सलाह लेने में झिझकना नहीं चाहिए। लेकिन, ये भी बहुत जरूरी है कि हम जिस डॉक्टर से अपना इलाज करवाने जा रहे हैं, हमें उस डॉक्टर पर यकीन हो। ऐसा न होने पर शायद डॉक्टर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, लेकिन आपके लिए इसका नुकसान हो सकता है। आइये जानते हैं वो कौन से संकेत हैं जो बताते हैं कि आपको नए डॉक्टर या इलाज की जरूरत है।
Image Source - Getty Images

आपका डॉक्टर सही भाषा नहीं बोलता या फिर आपके नॉनवर्बल क्लू को नहीं समझ पाता। शायद इसी वजह से लोग अपने जेंडर, नेशनैलिटी या रेस के डॉक्टरों के पास इलाज के लिए जाना पसंद करते हैं। ये समस्या किसी की पर्सनैलिटी या तरीकों से भी हो सकती है। अगर आपको महसूस होता है कि आपके डॉक्टर का व्यवहार आपके साथ ठीक नहीं है, या वो आपको नहीं सुनता तो आप अपना डॉक्टर बिना झिझके बदल सकते हैं।
Image Source - Getty Images

अगर आप दिल की सेहत या फिर कोलेस्ट्रॉल के लिए बात करना चाहते हैं और आपका डॉक्टर सिर्फ आपकी स्मोकिंग पर ही बात करता रहता है तो आपको संतुष्टि नहीं मिलेगी। अगर आपका डॉक्टर आपको बार-बार जाने के बावजूद आपको और आपकी बीमारी को नहीं पहचानता, हर बार उसके पबास जाने पर आपको लगता है कि आप नए पेशेंट हैं तो ये आपके लिए इशारा है कि आपको अपना डॉक्टर बदल लेना चाहिए।
Image Source - Getty Images

आपका डॉक्टर आपकी स्वास्थ्य समस्या को आपको समझा नहीं पाता। बहुत मुमकिन है कि वो खुद आपकी समस्या समझ नहीं पा रहा हो। इसी वजह से वो आपको ये भी नहीं बताता कि वो आपको कौन सा ट्रीटमेंट दे रहा है। अगर आप ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो वक्त आ चुका है कि आप किसी और डॉक्टर के पास जाकर देखें।
Image Source - Getty Images

हालांकि ऐसा बहुत कम होता है कि डॉक्टर पेशेंट से जानबूझकर उसकी समस्या को छिपाते हैं। लेकिन कई बार वो इस चीज का ध्यान भी नहीं रखते कि जो वो बता रहे हैं वो पेशेंट को समझ आ भी रहा है या नहीं। ऐसी स्थिति में अक्सर पेशेंट का काफी नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।
Image Source - Getty Images

जब किसी को कोई गंभीर बीमारी होती है तो संभव होता है कि उसके कई तरीकों से उपचार किए जा सकते हों। आपको आपके दोस्त, रिश्तेदार व परिवार अलग अलग उपचार के विकल्प बताते हों लेकिन आप आखिर में यकीन के साथ किसी विकल्प का चुनाव तभी कर सकते हैं जब आपका डॉक्टर इसके लिए हरी झंडी दिखा दे। लेकिन, अगर आपका डॉक्टर आपको उपचार के विकल्प जानबूझ कर नहीं बता रहा, और न ही बताने के लिए दिलचस्पी दिखा रहा हो तो आप दूसरे डॉक्टर के पास जाने का फैसला ले सकते हैं।
Image Source - Getty Images

कई बार आपको थोड़ा धीरज रखना पड़ता है। कुछ बीमारी देर से पकड़ में आती हैं। लेकिन, अगर आपका डॉक्टर लंबे वक्त से आपको कोई ट्रीटमेंट दे रहा है जिससे आपको फायदा नहीं हो रहा तब आपको किसी दूसरे विकल्प का रुख करना चाहिए।
Image Source - Getty Images

अच्छा डॉक्टर अपने डायग्नोसिस के बारे में आत्मविश्वास रखता है और वो उसपर किसी के साथ भी चर्चा कर सकता है। पर कुछ डॉक्टर ऐसा नहीं सोचते। अगर आप अपने डॉक्टर को बताते हैं कि आपको सैकेंड ओपिनियन लेने का मन है तो आदर्श रूप में उसे मना नहीं करना चाहिए। लेकिन, अगर वो इसका विरोध करे तो समझ लीजिए, आपको सैकेंड ओपिनियन की बहुत अधिक आवश्यकता है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।