दुल्हन के अंदाज निराले
भारतीय शदियों का प्रमुख आकर्षण दुल्हन होती हैं। आइए हम आपको रूबरू कराते है दुल्हन के निराले अंदाज से।

राजस्थानी दुल्हन में मेकअप से ज्यादा कपड़ों पर ध्यान दिया जाता है। मेकअप को हल्का ही रखा जाता है। इसमें गहने भारी चुने जाते हैं। अगर आप राजस्थानी रजवाड़ी लुक चाहती हैं तो ब्रॉन्ज, रस्ट और दूसरे वार्म और अर्थी टोंस के शेड्स आपके लिए बिल्कुल ठीक रहेंगे। आंखों को गोल्डन और ब्रॉन्ज सक हाईलाइट करें। हां, ड्रेंस का कलर पिंक बेस ही ज्यादा पसंद किया जाता है। माथे पर सजी बड़ी गोल बिंदी 'चैरी ऑन द केक' लगती है।

विक्टोरियन लुक के लिए प्लास्टो शाइन मेकअप को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मेकअप से चेहरे पर रौनक आ जाती है। यही वजह है कि हर लड़की विक्टोरियन दुल्हन को पसंद करती है। हल्के से मेकअप के जरिए भी यह लुक पाया जा सकता है।

पंजाबी दुल्हन के मेकअप में बोल्ड और ब्राइट रंगों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ब्राइट शेड्स रूबी, रेड, गोल्ड और ब्रॉन्ज सिमर पंजाबी दुल्हन के लुक की खास पहचान कहे जा सकते हैं। वहीं, बालों पर फ्रेंच नॉट उसकी खूबसूरती को और निखारने का काम करेगा। बालों को सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बंगाली दुल्हन के मेकअप में दुल्हन की आंखों और बिंदी पर खास तवज्जो दी जाती है। मेकअप जरा चमकीला होता है। साड़ी के बेस कलर से मेल खाता मेकअप किया जाता है। स्मोकी आईज पर सिल्वर स्पार्कल लगा सकती हैं। बालों का जूड़ा बनाया जाता है। फिर इस पर पारंपरिक मुकुट पहना जाता है।

कहते हैं कि धरती पर जन्नत है तो वह कश्मीर है और जन्नत में तो हूर ही रहती हैं। प्रकृति ने अपना सौंदर्य यहां खूब बिखेरा है, धरती पर भी और लोगों में भी। कश्मीरी दुल्हन का मेकअप ब्राइट होता है। ज्वैलरी में सोने की लंबी चेन पहनी जाती है। चेन के अंतिम सिरे पर गोल्ड पेंडेंट लगा होता है। बालों को कर्ल करके जुड़ा बनाया जाता है। गोल्डन फ्लावर या एक्सेसरीज लगा सकती है। लंबी बिंदी इस लुक के लिए बेस्ट है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।