फर्टिलिटी की समस्या

शादी के बाद तभी पति-पत्नी सबसे ज्यादा खुश बच्चे के पैदा होने के समय होते हैं। ये अलग बात है कि आज के समय में यूथ शादी से भागते जरूर हैं, लेकिन एक उम्र के बाद उनकी सच्ची खुशी उनका परिवार ही होता है जिसमें उनके अपने बच्चे होते हैं। लेकिन बच्चा होने की प्रक्रिया जिस तरह से नौ महीने की लम्बी प्रक्रिया होती है उससे भी लम्बी प्रक्रिया पेट के अंदर भ्रूण के बनने की होती है जिसे फर्टिलिटी कहते हैं। कई बार फर्टिलिटी की समस्या ज्‍यादा लोगों को हो जाती है। ऐसे में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए कुछ चीजों का ख्याल रखना चाहिए।
फर्टिलिटी बढ़ाने की डाइट

ब्रोकली, मोठ, स्प्राउट्स, बंदगोभी, फूलगोभी जैसी हरी सब्जियों में डाइइनडोलीमीथेन (डीआइएम) नामक तत्व होता है जो प्रजनन क्षमता बढ़ाता है। यह शरीर में अतिरिक्त एस्ट्रोजेन को कम करता है जिससे यूट्रीन फाइबरॉयड, ओवरी के सिस्ट और एंडोमीटोरॉयसिस जैसी समस्याएं नहीं होतीं और आप फर्टाइल रहते हैं। इसी के साथ मछली खाएं क्योंकि उसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, डीएचए, इपीए, विटामिन डी और बी12 होते हैं शरीर के हार्मोन्स को संचालित कर आपको और अधिक फर्टाइल बनाते हैं।
योगासन बढ़ाएंगे प्रजनन क्षमता

कुछ योगासन प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं। हफ्ते में पांच बार उत्तानासन कर कमर के निचले हिस्से में रक्त संचार सही रखा जाता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर सांस खींचते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को सामने फर्श की ओर झुकाएं और बिना घुटना मोड़े पैर के पंजे छूने का प्रयास करें। इसी के साथ वीरभद्रासन शरीर को लचीला व मजबूत और यूट्रस को मजबूत बनाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।
अंडे भी हैं फायदेमंद

अंडे की पीली जर्दी फर्टिलिटी के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 एसिड, विटामिन ए और ई, पानी में घुलने वाला विटामिन बी यानी कोलाइन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से गर्भ के भीतर शिशु का नर्वस सिस्टम भी स्वस्थ रहता है। ऐसे में अंडे का सेवन फर्टिलिटी बढ़ाने और हेल्दी प्रेग्नेंसी के फायदेमंद है।
अधिक रोशनी से बचें

हाल में हुए एक रिसर्च में पता चला है कि ज्यादा लाइट में रहने से के दौरान महिलाओं की फर्टिलिटी को नुकसान होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्साज हेल्थ सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन पाया कि लाइट बंद करके सोने से महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ जाती है जबकि लाइट जलाकर सोने से कम हो सकती है। शोधकर्ता रशेल जे रायटर ने अपने शोध में बताया है कि अंधेरा महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक है। जब भी लाइट बंद होती हैं तब महिलाओं के शरीर में मेलोटोनिन का स्तर बढ़ जाता है जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है।
स्मोकिंग, अल्कोहल और जंक फुड से दूर रहें

हर किसी को मालुम है कि स्मोकिंग, जंकफुड और अल्कोहल शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन अगर अब बच्चा पैदा करने की सोच रहे हैं तो ये सारे चीजें आपको और अधिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए भी और प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए भी इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए।