इंगेजमेंट होने के बाद इन राज़ों से कभी न उठाएं पर्दा
एक बार अरेंज मैरिज तय हो जाने और इंगेजमेंट होने के बाद आपको एक दूसरे से खुल कर बात करनी चाहिये। लेकिन इतने के बाद भी ये बातें ऐसी हैं जिनसे पर्दा नहीं उठाना चाहिये।

अरेंज मैरिज का तरीका सदियों से चला आ रहा है, आज भी भारत में यही तरीका ही ज्यादा चलता है। इस व्यवस्था के अंर्तगत दो लोगों को परिवार की सहमति से मिलवाया जाता है और उनकी शादी करवाई जाती है। एक बार अरेंज मैरिज तय हो जाने और इंगेजमेंट हो जाने के बाद आ पको एक दूसरे से खुल कर बात करनी चाहिये। लेकिन इतने के बाद भी कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनसे पर्दा नहीं उठाना चाहिये। चलिये जानें क्या हैं ये बातें -
Images source : © Getty Images

आपका कोई बुरा अतीत था जो अब चला गया है, जैसे किसी ने छोड़ दिया, आपने किसी को छोड़ दिया या ऐसा ही कुछ और, ये सब बताने की कोई खास जरूरत नहीं है। हां, एक बार उनके साथ रिश्ते में आने के बाद धोखा न दें, ये सबसे जरूरी है।
Images source : © Getty Images

अगर आपकी अरेंज मैरिज होने वाली है और इंगेजमेंट हो भी चुकी है तो अपने परिवार के बारे में अधिक अंदरूनी जानकारी न दें। जैसे आपके अपने माता-पिता या भाई-बहन के साथ सम्बंध खराब हैं, उनका निजी जीवन कैसा है आदि के बारे में तुरंत बताना न शुरू कर दें।
Images source : © Getty Images

हर इंसान की कोई न कोई कमजोरी होती है तो अगर आपकी ऐसी कोई कमी है तो इंगेजमेंट के बाद अपनी होने वाली पत्नी से अपनी कमजोरी के बारे में तो बिल्कुल भी न बतायें।
Images source : © Getty Images

परिवार में लोगों के आपसी सम्बंध, उनकी आर्थिक स्थिति, उनकी कमजोरियां व अंदरूनी क्लेश आदि के बारे में न बताएं। अच्छी हो या बुरी; ये सब बताने के लिए सारा जीवन पड़ा है तो बेहतर होगा कि आप पहले उन्हे समझें और शादी के बाद ही बाकी बातों पर ध्यान दें।
Images source : © Getty Images

अगर आपकी अपनी पिछली गर्लफ्रेंड थी और उसके साथ आपके फिजिकल रिलेशन रहे थे, तो इस बारे में अपनी होने वाली पत्नि को न बताएं। फिजिकल रिलेशन की बाताने से रिश्ता टूट भी सकता है।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।