खाना खाने के तुरंत बाद कभी न करें ये 7 काम, वजह है बहुत ही खतरनाक

खाने के तुरंत बाद टहलना, चाय पीना या धूम्रपान करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसी ही कई आदतें हैं जिन्हें खाने के तुरंत बाद करने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

Atul Modi
Written by:Atul ModiPublished at: Aug 28, 2018

आदतें जो हैं खतरनाक

आदतें जो हैं खतरनाक
1/8

हमलोग में से कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद कई ऐसी आदतें करते हैं जो हमें नहीं करनी चाहिए। लेकिन वो आदते क्या हैं इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। कुछ लोग हो सकता है कि इन आदतों के बारे में जानते भी होंगे, मगर फिर भी वो ये सब अनदेखा कर देते हैं। इसका परिणाम उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। आइए जानें खाने के तुरंत बाद क्या करना खतरनाक हो सकता है।

धूम्रपान ना करें

धूम्रपान ना करें
2/8

वैसे तो धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है ही, लेकिन फिर भी खाना खाने के तुरंत बाद इसे करने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक, खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से पाचन संबंधी समस्या होती है। सिगरेट पीने या तंबाकू लेने के आदी लोगों को खाना खाने के बाद ही इसकी तलब भी महसूस होती है, लेकिन इससे बचना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

फल ना खाएं

फल ना खाएं
3/8

अगर खाने के साथ फल खाते हैं तो वह भोजन के साथ अमाशय में अटक जाता है और सही समय पर आंतों में नहीं पहुंच पाता। इस कारण सेहत बिगड़ने लगती है और पेट में भोजन दूषित हो जाता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि खाना खाने के कम-से-कम एक घंटे पहले या एक घंटे बाद ही फल खाएं।

भूल के भी चाय ना पिएं

भूल के भी चाय ना पिएं
4/8

चाय की पत्तियों में एसि़ड की काफी मात्रा पाई जाती है। यह पदार्थ आहार में शामिल प्रोटीन को नुकसान पहुंचाता है, जिसके कारण खाना पचाने में काफी परेशानी होती है। अगर आपको चाय पीनी ही है, तो खाना खाने के एक घंटे बाद पिएं।

बेल्ट ढीली ना करें

बेल्ट ढीली ना करें
5/8

अक्सर कई लोग स्वादिष्ट भोजन को देखते ही अपनी बेल्ट लूज कर लेते हैं, जिससे वो अधिक मात्रा में अपना मनपसंद भोजन खा सकें। हालांकि, ऐसा करना गलत है। इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि खाना खाते वक्त बेल्ट ढीली नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आंतें ब्लॉक हो जाती हैं और खाना भी अधिक मात्रा में खा लिया जाता है। इस वजह से व्यक्ति असहज महसूस करने लगता है। ध्यान रखें कि भूख से थोड़ा कम ही खाएं।

नहाएं नहीं

नहाएं नहीं
6/8

खाना खाने के तुरंत बाद नहाने के लिए न जाएं। तुरंत नहाने से हाथों, पैरों और शरीर में खून का प्रवाह बढ़ जाएगा। इससे पेट के चारों तरफ खून की मात्रा कम हो जाएगी। इस वजह से डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो जाएगा।

वॉक के लिए ना जाएं

वॉक के लिए ना जाएं
7/8

वॉक करना सेहत के लिए लाभदायक है, लेकिन खाना खाने के बाद सीधे वॉक के लिए जाना गलत है। इससे एसिड रिफ्लक्स और अपच की समस्या हो सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना के एक्सरसाइज सांइस विभाग के शोधकर्ताओं के मुताबिक खाना खाने के आधे घंटे बाद टहलना कैलौरी बर्न करने का बेहतरीन तरीका है।

तुरंत ना सोएं

तुरंत ना सोएं
8/8

जो लोग खाना खाने के तुरंत बाद सोने के लिए चले जाते हैं। उनका खाना ठीक तरीके से पच नहीं पाता। इस कारण उन्हें गैस और आंत में इन्फेक्शन की समस्या पैदा होती है।

Disclaimer