स्मूद शेव के लिए घर पर खुद से कैसे बनायें शेविंग क्रीम
आप खुद से घर पर ही शेविंग क्रीम बना सकते हैं जो आपको बाज़ार वाली शेविंग क्रीम जितनी ही स्मूद शेव देंगी और वो भी कम कीमत और बिना साइडइफेक्ट। तो चलिए जानें घर पर खुद से कैसे बनायें शेविंग क्रीम।

घर पर बनी नेचुरल शेविंग क्रीम
बाजार में मिलने वाली शेविंग क्रीम, जैल और फॉम आदि में बहुत से कैमिकल होते हैं जो चेहते की त्वचा व बात दोनों के लिए ही अच्छे नहीं होते हैं। तो ज़रूरी नहीं है कि आप इस बाज़ार वाली शेविंग क्रीम का ही इस्तेमाल करें। आप खुद से घर पर ही शेविंग क्रीम बना सकते हैं जो आपको बाज़ार वाली शेविंग क्रीम जितनी ही स्मूद शेव देंगी और वो भी कम कीमत और बिना साइडइफेक्ट। तो चलिए जानें घर पर खुद से कैसे बनायें शेविंग क्रीम।
Images source : © Getty Image

घर पर शेविंग क्रीम बनाने के टिप्स
स्मूद शेव के लिए घर पर खुद से शेविंग क्रीम बनाने के लिए निम्न सामिग्री की ज़रूरत होती है।
1/3 कप नारियल तेल
1/3 कप शीया बटर
2 बड़े चम्मच जैतून, जोजोबा या बादाम का तेल
2 बड़े चम्मच तरल कैसाइल साबुन (अगर डालना चाहें तो)
Images source : © Getty Images

बनाने की विधि
सबसे पहले एक छोटे सॉस पैन में शीया बटर और नारियल तेल को धीमी आंच पर रखकर पिघला लें। ज ब तक ये पूरी तरह पिघल ना जाए, बीच-बीच में इसे चलाते रहें। अब इसमें जैतून का तेल मिलाएं और पूरी तरह से पिघलने तक हिलाएं, फिर आंच से हटा लें। अब इस मिश्रण को पैन से निकार कर मध्यम आकार के जार या बाउल में पलट लें और फ्रिज़ में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके जमकर ठोस हो जाने तक फ्रीज़ में रखा रहने दें। अब इसे फ्रीज से निकाल लें और इसे चम्मच की मदद से एक बाउल में उलट लें। अब इसमें कैसाइल साबुन मिलाएं और ठीक से मिलने तक चलाएं। शेविंग क्रीम तैयार है, इसे किसी जार में कर लें और ठंडी व सूखी जगह रखें।
Images source : © Getty Images

इन चीज़ों का रखें खयाल
इस नुस्खे में इस्तेमाल सामिग्री आमतौर पर काफी समय तक बिना किसी परिरक्षक (प्रिज़रवेटिव) के ही सही रहती है। हालांकि अगर जार में पानी चला जाए तो ये जल्दी खराब हो सकता है। इसके अलावा इस होम मेड शेविंग क्रीम से बाथरूम के फर्श पर फिसलन हो सकती है, तो इसका ध्यान रखें।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।