ट्राइग्लीसराइड के स्तर को कम करने वाले आहार

ट्राइग्लिसराइड एक बुरा कोलेस्ट्रॉल है। शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने का मतलब होता है कि आप मोटापे की समस्या का सामना कर रहे हैं। उच्च कोलेस्ट्रॉल के साथ ट्राइग्लिसराइड शरीर में अवरुद्ध धमनियों, दिल के दौरे या स्ट्रोक और एक्यूट पैंक्रियाटिस होने के खतरे को बढ़ा देता है। इसलिए शरीर में ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम किया जाना जरूरी होता है। इसके लिए उचित आहार का सेवन करें। आइये जानते हैं ऐसे डाइट टिप्स जिन्हें अपनाकर आप ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम कर सकते हैं।
Image Source - Getty Images

सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट ठोस रूप में रहते है और शरीर में जाने पर बाद कोलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं। सभी वनस्पति तेलों और बटर में यही सेचुरेटिड फैट होता है, इसलिए इस तरह की ठोस चर्बी से दूर रहना चाहिए। साथ ही, एनीमल प्रॉडक्ट, फास्ट फूड, कमर्शियली बेक्ड फूड और पैकेज्ड फूड में ये पाए जाते हैं। इनका परहेज करेंट।
Image Source - Getty Images

आम लोग फैट के बारे में नही जानते। मोनोसेचुरेटिड फैट और पोलीअसेचुरेटिड फैट अच्छे प्रकार के होते है और ये सामान्य तापमान में तरल रूप में रहते हैं। ये खाना बनाने वाले ऑलिव ऑयल और कैनोला ऑयल में पाए जाते हैं।
Image Source - Getty Images

ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम रखने के लिए हमें अपनी ज्यादातर कैलोरी फल व सब्जियों से लेनी चाहिए। इसके अलावा, डेयरी प्रॉडक्ट का चुनाव करते समय खास खयाल रखना चाहिए कि नॉन-फैट या फिर लो फैट डेयरी प्रॉडक्ट का ही सेवन करें।
Image Source - Getty Images

कुछ लोगों में थोड़ी सी शराब का सेवन भी ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को बढ़ा सकती है। इसलिए अल्कोहल का सेवन बहुत सीमित करें।
Image Source - Getty Images

आपको एक हफ्ते में कम से कम दो बार मछली का तेल खाने की सलाह दी जाती है। मछली के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को बनाये रखने और ट्राइग्लिसराइड के स्तर में सुधार करने में मदद करता हैं।
Image Source - Getty Images

सुनिश्चित कर लें कि आपके आहार में उच्च मात्रा में फाईबर होना चाहिए। होल-ग्रेन उत्पाद आपको भरपूर फाईबर देते हैं और इसको खाने की वजह से आप ओवर ईटिंग नहीं करते। आपको पेट जल्दी भर जाता है।
Image Source - Getty Images

अपने कोलेस्ट्रॉल को सीमित करके ही आप ट्राइग्लिसराइड को बढ़ने से रोक सकते हैं। प्रति दिन 200 एमजी आहारीय कोलेस्ट्रॉल का सेवन करें। ऐसा करके आप स्वस्थ रहेंगे और आपको मोटापे की समस्या नहीं होती।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।