डायबिटिक्स ऐसे करें शुगर को कंट्रोल
मधुमेह मरीजों के लिए शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखना के लिए बहुत केयर की जरूरत होती है, लेकिन इन वस्तुओं के साथ शुगर के स्तर को सामान्य किया जा सकता है।

डायबिटीज वह रोग है जिसमें ब्लड ग्लूकोज जिसे ब्लड शुगर भी कहते हैं का लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है। अगर पैंक्रियाज पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का निर्माण न करे तो डायबिटीज हो जाता है। डायबिटीज दो प्रकार का होता है - टाइप1 और टाइप2। आज बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज का शिकार हैं। कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हैं, जो खून में चीनी की मात्रा कम रखने में सहायक साबित हो सकते हैं।
image courtesy - getty images

आम के पत्ते शुगर लेवेल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए लगभग 15 ताजे आम के पत्तों को लेकर एक ग्ला पानी में उबाल दीजिए। सुबह इस पानी को छानकर पीजिए। इससे शुगर लेवेल नियंत्रित रहता है।
image courtesy - getty images

एक-एक चम्मच करेला और आमले के जूस को मिला लीजिए। इस घोल को नियमित रूप से दो महीने तक पीजिए। यह खून और यूरीन में शुगर के स्तर को कम करता है। करेला भी शुगर को नियंत्रित करता है। लेकिन करेला खाने से पहले उसके बीजों को निकाल दीजिए।
image courtesy - getty images

दालचीनी कैल्शियम और फाइबर का एक बहुत अच्छा स्रोत है। दालचीनी मधुमेह को सन्तुलित करने के लिए एक प्रभावी औषधि है, इसलिए इसे गरीब आदमी का इंसुलिन भी कहते हैं। एक कप पानी में दालचीनी पाउडर को उबालकर, छानकर रोजाना सुबह पीजिए।
image courtesy - getty images

नीम के 10 पत्ते को रोजाना सुबह-सबुह पानी के साथ 3 महीने तक लीजिए। इससे शुगर का स्तर नियंत्रित रहेगा। नीम खून को साफ करता है। यह कई अन्य रोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
image courtesy - getty images

मेथी का प्रयोग करके भी शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है, दरअसल मेथी में पालीसैकेराइड गैलेक्टोमैनन, एल्केलायड कोलीन, सेपोनिन डायोसजेनिन और येमोजेनिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। मेथी के दाने खून में शुगर की मात्रा और बुरे कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करते हैं।
image courtesy - getty images

लहसुन डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण माना जाता है। यह ग्लूकोज के स्तर को कम करता है और फ्री इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। इसलिए मधुमेह के रोगियों को लहसुन का सेवन करना चाहिए।
image courtesy - getty images

डायबिटीज के रोगियों के लिए करेला भी बहुत फायदेमंद है। यह शरीर में ग्लूकोज का इस्तेमाल बढ़ा देता है और खून में ग्लूकोज का बनना कम कर देता है। मधुमेह में करेले का रस या इसका बीज बहुत फायदेमंद है।
image courtesy - getty images

ग्रीन टी पीने के कई फायदे हैं, साथ ही यह खून में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करती है। इसके कुछ तत्व इंसुलिन आधारित ग्लूकोज का उपयोग बढ़ा देते हैं। इसलिए मधुमेह के मरीजों को ग्रीन टी का अधिक सेवन करना चाहिए।
image courtesy - getty images

नियमित व्यायाम और योग करके आप न केवल फिट रहते हैं बल्कि शरीर को बीमारियों से बचाते हैं। शुगर के स्तर को कम करने के लिए मधुमेह के मरीजों को नियमित व्यायाम और योग करना चाहिए। रोज 30 से 40 मिनट का व्यायाम खून में से शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।