दीपिका पादुकोण की ब्यूटी और फिटनेस का राज है ये डाइट, कीमत नहीं है ज्यादा
दीपिका पादुकोण की फिटनेस बहुत ही आकर्षक है, इसलिए सभी इसके दीवाने हैं, लेकिन इसके पीछे दीपिका के डाइट है, इस स्लाइडशो में दीपिका के डाइट सीक्रेट के बारे में जानें।

बॉलीवुड की मस्तानी यानि कि दीपिका पादुकोण हिट फिल्में देने के साथ ही अपनी ब्यूटी और फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं और अपने फैन्स का दिल जीतती हैं। शनिवार को दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। इस बार वह अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। हाल ही में दीपिका ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी है। शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। दीपिका की फिटनेस के पीछे घंटों मेहनत छिपी है। दीपिका नियमित रूप से व्यायाम के साथ खानपान पर विशेष ध्यान देती हैं। दीपिका यूं ही कुछ भी खाने से परहेज करती हैं। इस स्लाइडशो में हम आपको दीपिका पादुकोण की डाइट के बारे में बता रहे हैं।

दिनभर की एनर्जी का राज होता है ब्रेकफास्ट, यह बात कई शोध में भी साबित हो चुकी है। दीपिका पादुकोण के दिन की शुरूआत हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ होती है। सुबह के नाश्ते में दीपिका उपमा, इडली के साथ दो अंडे और एक गिलास निम्न वसायुक्त दूध का सेवन करती हैं। इससे उनको दिनभर एनर्जी मिलती है और वह फ्रेश दिखती हैं।
Image Source : jagran.com

दीपिका को दोपहर का भोजन समय पर चाहिए होता है। दीपिका भले ही ज्यादातर विदेशों में शूटिंग करती हों, लेकिन उनको लंच में अधिकतर भारतीय और सादा खाना पसंद है। दीपिका नॉनवेजीटेरियन भी हैं, इसलिए वह लंच में दो रोटी के साथ तली हुई मछली खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा दाल, चावल और सलाद इनको सबसे अधिक पसंद है।
Image Source : intoday.in

लंच और रात के खाने के बीच कई घंटों का अंतर होता है, ऐसे में हेल्दी स्नैक्स की भूमिका बढ़ जाती है। दीपिका की बात करें तो वह लंच के बाद स्नैक्स में फिल्टर कॉफी के साथ सूखे मेवे खाना पसंद करती हैं।
Image Source : india.com

फिट रहने में डिनर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। दीपिका रात का खाना जल्दी करना पसंद करती हैं और वह बाहर के खाने से परहेज करती हैं। रात के खाने में दीपिका रोटी के साथ हरी और पत्तेदार सब्जी और सलाद का सेवन करना पंसद करती हैं।
Image Source : indiatimes.com

दीपिका खानपान के साथ-साथ अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देती हैं। दीपिका के दिन की शुरूआत जल्दी होती है। वह नियमित रूप से सुबह के वक्त योग करती हैं। शूटिंग के दौरान जब भी वक्ति मिलता है वह योग करती हैं। रात के समय दीपिका पादुकोण को पार्टी से ज्यादा जल्दी सोना पसंद है। इसलिए किसी जरुरी पार्टी के अलावा वह कहीं भी जाना पसंद नहीं करती हैं।
Image Source : scoopwhoop.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।